फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two parties face to face regarding burial

Amroha News: दफन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने

Tue, 03 Oct 2023 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 03 Oct 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Two parties face to face regarding burial
रजबपुर (अमरोहा)। गांव मौसमपुर में विवादित कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर दो समाज के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले। चार-पांच घंटे की मशक्कत के बाद प्रशासनिक हस्तक्षेप से दोनों पक्षों में समझौता होने पर शव दफन कराया।
विज्ञापन


मामला रजबपुर थानाक्षेत्र के मौसमपुर गांव का है। ये गांव पिपली कलां का मजरा है। बीते कई सालों से कब्रिस्तान की जमीन पर विवाद चल रहा है। यहां दोनों वर्ग के किसी भी मृतक व्यक्ति का दफीना नहीं किया जा रहा था। इसका मुख्य कारण ये था कि जो एक पक्ष के लोग गांव छोड़कर चले गए। रविवार को मौसमपुर गांव के रहने वाले 80 वर्षीय रामस्वरूप की बीमारी के चलते मौत हो गई। लिहाजा शाम को परिवार के सदस्य विवाद वाले स्थान पर दफन की तैयारी करने लगे। जब इसकी जानकारी पिपली कलां के रहने वाले दूसरे पक्ष के लोगों को हुई तो उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों वर्ग के लोग आमने-सामने आ गए। दो वर्गों के बीच तनाव होने की जानकारी मिली तो पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सीओ सिटी विजय कुमार राणा मौके पर पहुंच गए। डिडौली, अमरोहा और रजबपुर थाना पुलिस को मौके पर बुला लिया गया।
बाद में अफसरों ने दोनों को समझाया। लेकिन दोनों वर्ग के लोग जिद पर अड़े रहे। अधिकारियों के हस्तक्षेप पर पांच घंटे बाद दोनाें वर्ग के लोगों में आधे-आधे कब्रिस्तान को लेकर समझौता हो गया। इसके बाद शव दफन कराया गया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि दोनों पक्षों की आपसी सहमति के बाद कब्रिस्तान में एक तरफ शव को दफना दिया गया है। दोनों पक्ष आधे-आधे कब्रिस्तान के फैसले पर सहमत हो गए। फिलहाल गांव में तनाव की कोई भी बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed