फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two Pakistani women who came to Amroha on SAARC visa returned back

Amroha News: सार्क वीजा पर अमरोहा आईं दो पाकिस्तानी महिलाएं वापस लौटीं

Fri, 25 Apr 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 25 Apr 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Two Pakistani women who came to Amroha on SAARC visa returned back
अमरोहा। सार्क वीजा पर पाकिस्तान की दो महिलाएं अमरोहा आई हुई थीं। सरकार की पाबंदी के बाद दोनों महिलाएं बृहस्पतिवार को ही पाकिस्तान के लिए रवाना हो गईं। पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद केंद्र सरकार ने देश में सार्क वीजा पर आए पाकिस्तानियों के रुकने पर पाबंदी लगा दी थी। साथ ही उन्हें दो दिन के भीतर वापस जाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

पहलगाम में आतंकियों ने हमलाकर 27 पर्यटकों की हत्या कर दी। इसके बाद भारतीयों में आक्रोश है। पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है, तो वहीं आतंकवाद के पुतले फूंके जा रहे हैं। बुधवार को दिल्ली में सीसीएस की बैठक आयोजित की गई। जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई मंत्री और अधिकारी शामिल हुए। जिसमें भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि खत्म करने के साथ पाकिस्तानी नागरिकों के सार्क वीजा पर भारत आने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

इसके अलावा हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराते हुए रसायन संबंध न्यूनतम कर दिए हैं। सार्क वीजा भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों को दो दिन के भीतर वापस लौटने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने भी अमरोहा में आए पाकिस्तानियों नागरिकों संख्या पर नजर दौड़ाई। पाकिस्तान के कराची सिंध की रहने वाली जोया बतूल और फातिमा सैय्यदा अमरोहा शहर के मोहल्ला मजापोता के रहने वाले एक परिवार के घर रुकी हुई थीं। दोनों 20 अप्रैल को अमरोहा आई थीं, लेकिन भारत सरकार के फरमान के बाद बृहस्पतिवार को ही वापस पाकिस्तान के लिए लौट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article