फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two more lines will be laid on Delhi-Lucknow railway line

Amroha News: दिल्ली-लखनऊ रेलमार्ग पर बिछेंगी दो और लाइन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Two more lines will be laid on Delhi-Lucknow railway line
गजरौला(अमरोहा)। दिल्ली-लखनऊ रेलमार्ग पर दो और बिछाई जाएंगी। जिसका सर्वे व टेस्ट का काम शुरू हो गया है। अभी दो लाइन ही हैं। दो अतिरिक्त लाइन बनने से दो लाइनों पर ट्रेनों का बोझ कम हो जाएगा। रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की तरफ से कराए जा रहे सर्वे में ये ब्योरा एकत्र किया जा रहा है कि लाइन पर कितनी पुलिया, अंडरपास आदि बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

अभी तक दिल्ली-लखनऊ रेलमार्ग पर रेलवे की दो ही लाइन हैं। इस रूट पर ट्रेनों का भार अधिक है। ट्रेनों की संख्या अधिक होने के कारण कई बार एक ट्रेन को पास करने के लिए दूसरी खड़ी करनी पड़ती है। जबकि ट्रेनों पर राहगीरों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बीते साल एक होटल में हुई सेमिनार में उद्यमियों ने आठ हजार करोड़ का निवेश करने पर सहमति जताई। इस बीच रेलवे यह मान कर चल रहा है कि भविष्य में यात्रियों की संख्या और लगने वाले उद्योग धंधों को देखते हुए ट्रेनों को बढ़ाने की जरूरत पड़ेगी। जिसके लिए दो नई रेलवे लाइन और चाहिए। जिससे मौजूदा दोनों लाइनों पर ट्रेनों का दबाव अधिक न रहे। इसलिए रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की तरफ से गाजियाबाद से मुरादाबाद तक सर्वे कराया जा रहा है। चार टीम इस काम में लगी हैं।
विज्ञापन

गाजियाबाद से शुरू किया गया सर्वे बाबूगढ़ छावनी तक हो गया है। सर्वे करने वाली टीम यह ब्योरा एकत्र कर रही हैं कि दोनों लाइनों पर कितनी पुलिया बनाई जाएंगी। अंडरपास कितने बनाए जाने हैं। कितनी नदी हैं। जिन पर पुल बनाने की जरूरत पड़ेगी। लाइन की मिट्टी कितना वजन सहन कर पाएगी। इस प्रोजेक्ट में क्या लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------







सामान लाने, भेजने का बेहतर और सस्ता माध्यम होती हैं ट्रेन

ट्रेन सामान को लाने और भेजने का सबसे सस्ता और सुलभ साधन हैं। गजरौला औद्योगिक क्षेत्र है। यहां पर पहले से ही काफी इकाइयां हैं। नई इकाई लगाए जाने की तैयारियां चल रही हैं। मगर रेलवे के पास अभी तक दो ही लाइन हैं। एक पर दिल्ली की दिशा में ट्रेन जाती हैं और दूसरी लाइन पर दिल्ली की तरफ से ट्रेन आती हैं। 24 घंटे में लाइन पर दो सौ से अधिक ट्रेन गुजरती हैं। इस कारण दिल्ली-लखनऊ रेलमार्ग ट्रेनों के भार से जूझ रहा है। आगामी वर्षों में यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ जाने के साथ ही उद्योग धंधों में भी इजाफा होगा। नई ट्रेन चलाई जाएंगी। जिनको दौड़ाने के लिए दो और लाइन की जरूरत पड़ेगी।









दिल्ली-लखनऊ रेलमार्ग पर तीसरी और चाैथी लाइन बिछाने के लिए सर्वे चल रहा है। इसकी जानकारी है। अभी यह सर्वे हापुड़ जिले में चल रहा है। जल्द ही अमरोहा जिले में किया जाएगा।
महेंद्र सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ, गजरौला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed