{"_id":"5ad65d0a4f1c1b58098b517b","slug":"two-more-injured-peacock-died-in-dhabarasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढबारसी में दो और जख्मी मोरों ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढबारसी में दो और जख्मी मोरों ने दम तोड़ा
ब्यूरो अमर उजाला/ढबारसी/अमरोहा।
Updated Wed, 18 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
ढबारसी के गारबपुर में घायल मिले मोर की मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरों पर आया संकट खत्म नहीं हो रहा है। मंगलवार को दो मोरों की मौत हो गई। एक मोर सोमवार को जख्मी मिला था, जिसकी बरेली ले जाते वक्त मौत हो गई, जबकि दूसरा मंगलवार को जख्मी हालत में मिला। कुछ देर बाद उसने भी दम तोड़ दिया। मरने वाले मोरों की संख्या अब पांच हो गई है। वन विभाग ने दोनों मोरों के शव आईवीआरआई बरेली भेज दिए हैं।
ढबारसी क्षेत्र के गांव गारबपुर निवासी डा. मित्रपाल के बाग में मंगलवार को एक मोर घायल हालत में मिला। वन विभाग की टीम उस समय बाग में जांच करने के लिए पहुंची थी। टीम घायल मोर को उठाकर इलाज के लिए चल दी, लेकिन थोड़ी ही देर मेें मोर की मौत हो गई। मंगलवार को मरने वाले मोरों की संख्या पांच पहुंच गई। मरे हुए मोर को जांच के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान बरेली भेजा गया है। जिससे मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सके। वहीं इसी बाग में सोमवार को भी एक मोर घायल हालत में मिला था। जिसे बरेली भेजा गया लेकिन, इसने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
गौरतलब है कि ढबारसी क्षेत्र में घायल मोरों के मिलने का सिलसिला नौ अप्रैल से शुरू हुआ था। इसके बाद 11 अप्रैल, 14 अप्रैल और 16 अप्रैल को मिला। उधर ग्रामीण मोरों के शिकार की आशंका जता रहे हैं। वहीं टीम को बाग में पेस्टीसाइड के खाली पैकेट मिले हैं। जिन्हें वन विभाग की टीम ने बरामद करते हुए जांच के लिए भेज दिया है। मामले को लेकर वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार को वन विभाग के एसडीओ एके सिंह खुद जांच के लिए बाग में पहुंचे थे। जिन्हें मोर बीमार हालत में पड़ा मिला।