फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two more dengue patients found in Amroha, one suspected

Amroha News: अमरोहा में डेंगू के दो और मरीज मिले, एक आशंकित

Sat, 02 Sep 2023 12:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 02 Sep 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two more dengue patients found in Amroha, one suspected
अमरोहा। जिले में डेंगू का तेज से पैर पसार रहा है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में दो मरीजों को डेंगू पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। दोनों का रेपिड टेस्ट कराया गया था। दोनों की एलाइजा जांच कराई जा रही है। वहीं, अस्पताल में एक डेंगू आशंकित युवती भी पहुंची, जो निजी लैब में डेंगू पॉजिटिव आई। उधर, जिले में अब तक सात डेंगू मरीज मिल चुके हैं। जिनमें पांच स्वस्थ हो चुके हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिले में अब डेंगू के दो एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बेगम सराय निवासी महिला को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। लगातार बुखार आने पर वह शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंची तो यहां रेपिड टेस्ट कराया गया। जिसमें वह डेंगू पॉजिटिव आई। वहीं, गांव हसनपुर कला निवासी महिला को भी कई दिनों से बुखार आ रहा था। गांव में उपचार कराने के बाद भी उन्हें राहत नहीं मिली। शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचने पर उनका भी रेपिड टेस्ट हुआ तो डेंगू संक्रमित निकली। दोनों को अस्पताल में भर्ती करने के बाद उन्हें एलाइजा टेस्ट कराया गया है। उधर, धनौरा क्षेत्र की एक युवती अस्पताल में पहुंची। जो निजी लैब में डेंगू संक्रमित आई थी। जिसे डंगू आशंकित मानते हुए भर्ती कर लिया गया। इसकी शनिवार को रेपिड जांच कराई जाएगी। इसी के सात जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या सात हो गई। हालांकि, पूर्व में डेंगू पॉजिटिव आए पांच मरीजों को स्वस्थ होने पर घर भेज दिया गया है। सीएमएस डाॅ. प्रेमा पंत त्रिपाठी ने बताया कि दो मरीजों को रेपिड टेस्ट में डेंगू होने की पुष्टि हुई है। उनका इलाज किया जा रहा है। बताया कि मौसम बदल रहा है तो बुखार और डेंगू की आशंका बढ़ रही है। बुखार होने पर जांच कराएं और चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन

डेंगू के खतरे के बीच बुखार का प्रकोप भी बढ़ रहा है। बड़ी संख्या में लोग बुखार से तप रहे हैं। आलम यह है कि जिला अस्पताल के वार्ड शुक्रवार को बुखार के मरीजों से फुल रहे। वहीं, अस्पताल में 1359 की ओपीडी हुई। जिसमें 590 मरीज बुखार से पीड़ित थे। अधिकांश को दवाई देकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम की मार लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रही है। देखा जा रहा है कि बुखार लोगाें को अपनी चपेट में ले रहा है। जिसका नजारा शुक्रवार को जिला अस्पताल में देखने को मिला। यहां के दोनों वार्डों में बुखार के 23 मरीज भर्ती थे। जबकि, छह उल्टी दस्त के। जिस तरह से बुखार फैल रहा है, उससे देखकर लोग सहमे हुए हैं। वजह, बुखार में प्लेटलेट्स कम आ रही हैं और डेंगू की पुष्टि नहीं हो रही है। यह बुखार लोगों की सेहत पर प्रभाव डाल रहा है। उधर, शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में बड़ी संख्या में बुखार के मरीज सामने आए। जिनकी संख्या 590 थी। बुखार को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चिकित्सक लोगों को सचेत रहने की सलाह दे रहे हैं। सीएमएस का कहना है कि बुखार को लेकर सजगता बरतें। समय पर अच्छे चिकित्सक को दिखाएं और उनके परामर्श से ही दवाई लें। अधिक दिन तक बुखार रहता है तो जांच भी कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed