फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two more accused of murder of a youth sent to jail

Amroha News: युवक की हत्या के दो और आरोपी भेज जेल

Fri, 16 May 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 16 May 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Two more accused of murder of a youth sent to jail
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव गुलामपुर में रविवार सुबह अमरीश कुमार (18) की फावड़े से हमला कर हत्या करने के मामले में दो और आरोपियों को जेल भेजा गया है। मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मृतक के पिता किसान राजू सिंह ने बेटे की हत्या करने में छह नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
गांव गुलामपुर में किसान राजू सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा अमरीश कुमार आठ मई को गांव से पड़ोसी गांव सतेड़ा में गई बरात में शामिल होने गया था। बरात में रिश्तेदार युवती से छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपियों ने अमरीश से मारपीट की थी। उस समय तो कुछ लोगों ने बीचबचाव करा दिया था, लेकिन तब से आरोपी अमरीश से रंजिश रखते थे।
विज्ञापन

11 मई की सुबह अमरीश घर से खेत पर जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार आरोपियों ने अमरीश के साथ मारपीट की थी। उन्होंने फावड़ से हमला कर अमरीश की हत्या कर दी थी। एएसपी राजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया था। मामले में पिता की तहरीर पर विशेष, बृजपाल, वीरेश, अनुज, काले व विरमू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। मामले में नामजद आरोपी अनुज व वीरेश को पहले ही जेल भेजा जा चुका है, सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि विवेचना में गजेंद्र व सतीश के नाम भी प्रकाश में आए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed