{"_id":"6414bf4f0c3dd3522609d254","slug":"two-miscreants-of-faridabad-and-deoria-arrested-jpnagar-news-c-15-1-87993-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फरीदाबाद और देवरिया के दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फरीदाबाद और देवरिया के दो बदमाश गिरफ्तार
Sat, 18 Mar 2023 12:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। रजबपुर और डिडौली पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए हरियाणा के फरीदाबाद और यूपी के देवरिया जिले के रहने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से उत्तराखंड से चोरी और लूटे सोने के आभूषण बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा कारतूस और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात में डिडौली और रजबपुर पुलिस की संयुक्त टीम जोया में टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी शक के आधार हाइवे से गुजर रही एक लग्जरी को रोका गया। कार के कागज मांगने पर दस्तावेज नहीं दिखा सके। शव के आधार पर दोनों को हिरासत लेकर पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपियों ने अपना नाम धीरज लांबा निवासी सेक्टर सात फरीदाबाद हरियाणा और मुन्ना निवासी गांव कसली थाना मईल जिला देवरिया यूपी बताया। तलाशी में इनके पास से एक तमंचा, एक कारतूस, सोने के दो कुंडल व मंगलसूत्र बरामद हुआ। सख्ती बरतने कर दोनों ने कबूल किया कि उन्होंने बृहस्पतिवार की सुबह उत्तराखंड के जिला चंपावत में थाना टनकपुर क्षेत्र में एक महिला के साथ धोखाधड़ी कर कुंडल व मंगलसूत्र उतरवाकर भागे थे।
एसपी ने बताया कि इस संबंध में उत्तराखंड पुलिस को सूचना दे दी गई है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि इस संबंध में उत्तराखंड पुलिस को सूचना दे दी गई है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन