{"_id":"655274b34c8d59a179047467","slug":"two-lakh-rupees-were-snatched-in-the-name-of-getting-a-job-as-a-teacher-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-8636-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अध्यापक के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अध्यापक के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख हड़पे
विज्ञापन
हसनपुर। अध्यापक के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा निवासी चंद्रपाल सिंह पुत्र होते सिंह का कहना है कि जान पहचान के एक व्यक्ति ने टीजीटी के तहत अध्यापक के पद पर 14 लाख रुपये में नौकरी दिलवाने का वादा किया था। वर्ष 2021 सितंबर माह में दो लाख रुपये पहले दिए थे। बाकी बारह लाख रुपये काम होने बाद देने तय हुए थे। आरोपी ने यकीन दिलाने के लिए उस वक्त एक-एक लाख रुपये के दो चेक दे दिए थे। कहा था कि यदि काम न हुआ तो चेक से वापस रुपये ले लेना। कई बार रुपये लौटाने के लिए कहा लेकिन आरोपी ने नहीं लौटाए। चेक को बैंक में लगाया तो चेक में हस्ताक्षर गलत मिले। जिसकी वजह से चेक बाउंस हो गया। आरोपी ने रुपये लौटाने को इंकार कर दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -