फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two laborers down from brijghat

ब्रजघाट में पुल से नीचे गिरे दो श्रमिक, हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Two laborers down from brijghat
अमरोहा। पुलिस को देख दो प्रवासी मजदूर हड़बड़ाहट में पुल से नीचे गिर गए। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुल के नीचे मौजूद एक ग्रामीणों ने दोनों घायलों को कराहते हुए देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस घायल को लेकर सीएचसी पहुंची, जहां से उन्हें मेरठ के लिए रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान एक श्रमिक की मौत हो गई।
विज्ञापन

यह हादसा सोमवार की सुबह लगभग चार बजे हाईवे पर ब्रजघाट में गंगा नदी के पुल पर हुआ। अमरोहा पुलिस गजरौला थाने की ब्रजघाट चौकी के आगे अवरोधक लगाकर दिल्ली की दिशा से आने वाले श्रमिकों को रोक रही थी। तड़के चार बजे पुल पर काफी भीड़ देख अमरोहा पुलिस प्रवासी श्रमिकों को ब्रजघाट की ओर लौटा रही थी। इस दौरान पुल पर अफरातफरी का माहौल था। इसी दौरान पुल की बायीं साइड में रेलिंग देख भीड़ में मौजूद दो श्रमिकों ने सोचा कि वैसी ही रेलिंग और पैदल पटरी दायीं साइड में भी होगी। अंधेरे में हड़बड़ी के कारण वे दायीं साइड में पैदल पटरी पर जाने के लिए उतर गए, लेकिन वहां पटरी नहीं थी। इसलिए दोनों पुल से नीचे जा गिरे। काफी ऊंचाई से गिरने के कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुल के नीचे मौजूद एक ग्रामीण ने दोनों को कराहते देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद गजरौला पुलिस घायलों को यहां सीएचसी लेकर आई। यहां से प्यारे पुत्र राजाराम निवासी गांव समसपुर कोतवाली मीरगंज (बरेली) और संजीव पुत्र भाईलाल निवासी गांव मोहद्दीनपुर (शाहजहांपुर) को मेरठ रेफर किया गया। उपचार के दौरान संजीव ने दम तोड़ दिया, जबकि उसके साथी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

इनसेट
बड़ी संख्या में रात-दिन आ रहे हैं प्रवासी श्रमिक
गजरौला। औसतन ढाई हजार श्रमिक 24 घंटे में हापुड़ जनपद की सीमा पर स्थित ब्रजघाट में आ रहे हैं। हालांकि हापुड़ जिला प्रशासन ने उन्हें छुड़वाने के लिए रोडवेज और निजी बसों की व्यवस्था की हुई है। इसके बावजूद जानकारी के अभाव में अभी भी कई श्रमिक बेवजह अमरोहा जनपद की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं। हालांकि अमरोहा जिला प्रशासन ने पालिका के सहयोग से उनके लिए आश्रय स्थल बनवाए हुए हैं। यहां उन्हें एकत्र कर उनके गृह जनपदों को छुड़वाने की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed