फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two inter-district fraudsters arrested

धोखाधड़ी करने वाले अंतर जनपदीय दो बदमाश गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:19 AM IST
सार

पुलिस ने चेकिंग के दौरान धोखाधड़ी करने वाले अंतर जनपदीय दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि बदमाश दो दिन पूर्व रहरा में बस स्टैंड पर राजेश कुमार के जन सेवा केंद्र पर पहुंचकर तीन बार में खाते में 62625 की धनराशि ट्रांसफर कराकर भाग गए थे।

विज्ञापन
Two inter-district fraudsters arrested

विस्तार

पुलिस ने चेकिंग के दौरान धोखाधड़ी करने वाले अंतर जनपदीय दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तमंचा, कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई है। दो दिन पूर्व रहरा में एक जन सेवा केंद्र से धोखाधड़ी करके उन्होंने खाते में 62625 की रकम ट्रांसफर कराई थी। इस मामले में पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

रहरा में दो दिन पूर्व खाते से ट्रांसफर कराई गई 62625 रुपये समेत धोखाधड़ी से अवैध वसूली करने वाले अंतर जनपदीय दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि बदमाश दो दिन पूर्व रहरा में बस स्टैंड पर राजेश कुमार के जन सेवा केंद्र पर पहुंचकर तीन बार में खाते में 62625 की धनराशि ट्रांसफर कराकर भाग गए थे। शनिवार की रात चेकिंग के दौरान हाकमपुर तिराहे के पास से मनोत्तम त्यागी निवासी ग्राम देहरी गुर्जर थाना रहरा व हाल निवासी मकान नम्बर 144 गाली नम्बर 22 डी सदरपुर कालोनी सेक्टर 45 नोएडा थाना सेक्टर 49 नोएडा गौतम बुद्ध नगर और अंकुर त्यागी निवासी ग्राम चकिया थाना सैदनगली हाल निवासी सेक्टर 02 कांशीराम नगर थाना मझौला जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस, चाकू, दो मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड व घटना में प्रयुक्त फर्जी नंबर प्लेट लगी स्पार्क कार बरामद की गई। पूछताछ में दोनों ने जन सेवा केंद्र संचालक से धोखाधड़ी की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, सिपाही बबलू कुमार, सिपाही विशाल मलिक, सिपाही प्रदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, सिपाही अजीत राणा रहे।
विज्ञापन

14 मुकदमे न्यायालय में विचाराधीन हैं
नोएडा, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, संभल, मुरादाबाद में जन सेवा केंद्रों को बना चुके हैं निशाना
रहरा। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों से की गई पूछताछ में सामने आया है कि वे इससे पूर्व भी कई जनपदों में जनसेवा केंद्रों को निशाना बनाकर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पूर्व में जनपद नोएडा, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, संभल व मुरादाबाद आदि में भी इस प्रकार की घटनाएं की हैं। इनके करीब 14 मुकदमे न्यायालय में विचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि बीते 13 अप्रैल को थाना धामपुर जनपद बिजनौर क्षेत्र के राजन जन सेवा केंद्र के संचालक राजन कुमार पुत्र शुभम करन सिंह निवासी अल्लेपुर धामपुर जनपद बिजनौर से 83175 रुपये खाता सं. 5020040012436 में ट्रांसफर कराने के उपरांत जनसेवा केंद्र पर अपनी गाड़ी की चाबी, व कुछ फाइल छोड़कर अपनी गाड़ी सिफ्ट डिजायर लेकर भाग गया था। स्वंय जनसेवा संचालक राजन कुमार द्वारा उपरोक्त आरोपियों की पहचान की गई है। इसके अलावा तीते 15 अगस्त को थाना रजबपुर क्षेत्र में जन सेवा केंद्र संचालक जगदीश पुत्र प्रसादी लाल के साथ भी ठगी की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजबूरियां बता कर देते हैं वारदात को अंजाम
हसनपुर। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि जनसेवा केंद्रों पर जाकर अपनी मजबूरियां बताकर उसके खाते में अपने रिश्तेदार के खाते से रुपया मंगाकर नकद प्राप्त करने की बात पर उसका खाता नंबर ले लेते हैं। उसके बाद करीब 25-30 किमी दूर शाम के छह बजे के बाद व अवकाश के दिनों में किसी भी समय दूसरे जनसेवा केंद्र पर अपनी फोर व्हीलर वाहन से जाकर अपने पास जेब में रखे फर्जी कागजों की गड्डी को दिखाते हुए अपने आप को वसूली एजेंट बताते हैं। उसके यहां फाइलों की छायाप्रति भी कराते हैं। अपना एक बैग व कार की चाबी उसके काउंटर पर रखकर अपने विश्वास में ले लेते हैं और रुपये पूर्व में जनसेवा केंद्र से लिए गए खाते में ट्रांसफर करा लेते हैं। जनसेवा केंद्र के संचालक का ध्यान भटकते ही बिना भुगतान किए ही फरार हो जाते हैं। तुरंत पहले वाले जनसेवा केंद्र पर पहुंचकर नकद प्राप्त कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed