फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two hospitals issued notice for not showing records during inspection

सीएमओ ने दो अस्पतालों को नोटिस जारी किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Two hospitals issued notice for not showing records during inspection
अमरोहा। मुख्य चिकित्साधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अभिलेख नहीं दिखाए जाने पर दो अस्पतालों को नोटिस जारी किया है। सीएमओ ने नगर में बनाए गए निजी कोविड टीकाकरण केंद्र का भी निरीक्षण किया। नगर में यूनिक हास्पिटल को कोरोना का टीकाकरण केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डा.सौभाग्य प्रकाश रविवार को दो अल्ट्रासाउंड सेंटरों के लाइसेंस के आवेदन की जांच के लिए आए थे। यहां दो अस्पतालों ने अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच का लाइसेंस मांगा था। सीएमओ ने इस अस्पताल के निकट चल रहे धन्वंतरि नर्सिंग होम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी ने नर्सिंग होम संचालक से पंजीकरण प्रमाण पत्र तलब किया, लेकिन संचालक कोई रजिस्ट्रेशन नहीं दिखा पाए। अनमोल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान भी कोई रजिस्ट्रेशन नहीं दिखाया गया। सीएमओ ने बताया कि दोनों को नोटिस जारी किया गया है। सीएमओ ने यूनिक हास्पिटल का भी निरीक्षण किया। यहां निजी कोविड टीकाकरण केंद्र स्थापित किया गया है। हालांकि अभी तक किसी ने भी यहां टीका नहीं लगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed