फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   two groups clashed

क्रिकेटर शमी के गांव में दो पक्षों में मारपीट-पथराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
two groups clashed
जोया (अमरोहा)। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के गांव सहसपुर अलीनगर में जमीन के विवाद को लेकर पूर्व और वर्तमान प्रधान के गुटों में मारपीट हो गई। जमकर पथराव हुआ। पथराव और मारपीट से गांव में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालातों को संभाला। घेराबंदी कर पूर्व और वर्तमान प्रधान को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपी भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने पूर्व और वर्तमान प्रधान समेत 25 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के सहसपुर अलीनगर गांव के पूर्व प्रधान आशकार और वर्तमान प्रधान हनान समर्थकों के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। गांव में आगामी प्रधानी की राजनीति गरमा रही है। इसके चलते रविवार को दोनों पक्ष सामने आ गए। सूचना मिलते ही एसआई विपिन कुमार, संदीप कुमार, कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार, शेर सिंह, विशेष कुमार और विक्रम सिंह गांव पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। बावजूद इसके दोनों पक्ष पुलिस के सामने ही भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। दोनों पक्ष प्रधानी चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे थे। पथराव से पुलिस और ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। गांव में बवाल की स्थिति पैदा हो गई। लिहाजा अतिरिक्त फोर्स बुलानी पड़ी। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर वर्तमान प्रधान हनान और पूर्व प्रधान आशकार को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। अन्य बवाली एक-दूसरे को देख लेने की धमकी देते हुए भाग निकले। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि एसआई विपिन कुमार की तहरीर पर वर्तमान प्रधान हनान, नौमान, उस्मान मनान, रहमान, मुकर्रम, जावेद और छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दूसरे पक्ष में पूर्व प्रधान आशकार, मुमताज, आफताब, जैद, उमैर, असलम, फैसल और छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। वहीं वर्तमान प्रधान और पूर्व प्रधान को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अन्य वांछित आरोपियों की धरपकड़ को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed