फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two groups clashed after a bike collision, chasing and beating each other.

Amroha News: बाइक की टक्कर के बाद दो पक्षों में मारपीट, एक-दूसरे को दौड़ाकर पीटा

Wed, 19 Nov 2025 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 19 Nov 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Two groups clashed after a bike collision, chasing and beating each other.
अमरोहा। बाइक से टक्कर लगने के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि हमलावरों ने दुकान में घुसकर क्रॉकरी के सामान में तोड़फोड़ की। सड़क पर बर्तन फेंकने के चलते अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

घटना शहर कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला गुजरी (त्रिपोलिया) की है। मोहल्ले में अतीक अहमद का परिवार रहता है। उनके बेटे हस्सान की गुजरी बाजार में क्रॉकरी की दुकान है। परिजनों के मुताबिक 16 नवंबर की शाम में करीब साढ़े पांच बजे हस्सान घर से पैदल हीदुकान की ओर जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार एक युवक ने उन्हें जानबूझकर टक्कर मार दी।
विज्ञापन

पहिये में पैर उलझने के कारण हस्सान गिरकर घायल हो गए। मोहल्ले के लोग जमा हो गए और बाइक सवार युवक की पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि कुछ देर बाद ही बाइक सवार युवक के पक्ष में मोहल्ला कसाई खाना से बड़ी संख्या में आए लोगों ने क्रॉकरी की दुकान में घुसकर हमला कर दिया। बर्तनों में तोड़फोड़ करते हुए जमकर उत्पात मचाया। दुकानदार हस्सान की तरफ से भी कुछ लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोनों गुट के लोगों ने बीच सड़क एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट शुरू कर दी। लात-घूंसों के बीच बर्तनों को हवा में उछालने लगे जिससे राहगीरों में भगदड़ मच गई। वहां मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम की वीडियो बना ली। वहीं, झगड़े की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हालात को संभाला और भीड़ को हटाया। मौका पाकर हमलावर भाग खड़े हुए। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में एक पक्ष से 10-12 अज्ञात और दूसरे पक्ष से नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया गया है। वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed