फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   two gours trafic jam at kot chauraha

दो घंटा कोट चौराहे पर जाम से जूझे शहरवासी

Tue, 28 Nov 2017 01:27 AM IST
ब्यूरो  अमर उजाला/अमरोहा। 
ब्यूरो  अमर उजाला/अमरोहा।  Updated Tue, 28 Nov 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
two gours trafic jam at kot chauraha
अमरोहा के कोट में भीषण जाम के चलते नगर पालिका गेट तक वाहनों की कतार।

विज्ञापन
डाकघर पर उमड़े युवाओं ने सड़क किनारे वाहन खड़े किए तो चौराहे पर जाम लग गया। रही सही कसर कोट चौराहे पर बेतरतीब ढंग से दो कारों के घुसने से पूरी हो गई। ऐसा जाम लगा कि दो घंटे तक शहरवासी उससे निकलने के लिए जद्दोजहद करते नजर आए। बेतरतीब ढंग से चौराहे पर फंसे वाहनों को निकालने के लिए होमगार्डों के साथ नागरिकों ने ही मोर्चा संभाला। इधर-उधर वाहन खिसका कर जाम खुलवाया तब जाकर लोगों को राहत मिली। 
सोमवार दोपहर मुख्य डाकघर पर युवाओं का हंगामा चल रहा था। उनके द्वारा अपने वाहन डाकघर के अंदर व बाहर खड़े किए गए। इससे रास्ता संकरा हो गया। इसी दरम्यान स्कूली वैन व एक कार कोट चौराहे पर आमने-सामने आ गई। तंग सड़क पर बड़े वाहनों के आने से चक्का जाम हो गया। न किसी का वाहन आगे खिसक रहा था और न ही पीछे। वैन में स्कूली बच्चे चिल्लाते रहे। दूर तक वाहनों का जमावड़ा लगा रहा। होमगार्डों की बात कोई चालक नहीं सुन रहा था। 
विज्ञापन

जाम पर काबू पाने में होमगार्ड पूरी तरह असहाय हो गए। इनके हटते ही चारों तरफ वाहन ही वाहन दिखने लगे और हार्न की आवाज लोगों के कानों में गूंजने लगी। इससे वाहन चालक व राहगीर गुस्साने लगे। कोई ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था को कोस रहा था तो कोई नियमों को तोड़ने वाले चालकों को। पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया। इसके बाद कुछ युवा होमगार्डों के साथ जाम पर नियंत्रण के लिए उतर आए। वाहनों को इधर-उधर कराकर रास्ता खुलवाया। करीब दो घंटे बाद आवागमन सुचारु होने पर शहरवासियों ने सुकून की सांस ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed