फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two girls injured when the roof of the house collapsed

भरभरा कर गिरी मकान की छत दो बच्चियां घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Two girls injured when the roof of the house collapsed
अमरोहा। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव में मजदूर के कच्चे घर की छत गिर भरभराकर गिर गई। इसमें दबकर मासूम समेत दो बच्चियां घायल हो गईं। किसी तरह से ग्रामीणों ने मलबे में दबी बालिकाओं को बाहर निकाला। घायलों को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव देहरी खादर में मजदूर रज्जाक पुत्र सद्दीक का कच्चा घर है। सोमवार दोपहर में रज्जाक अपनी पत्नी जहीना को लेकर अपने भाई के घर गया हुआ था। घर के बरामदे आठ माह की शहीना व सात वर्षीय शकीना लेटी हुई थी। अचानक लकड़ी की बल्ली टूट गई, जिससे छत भरभराकर गिर गई। इसमें दोनों बहने दब गईं। चीख-पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बहनों को मलबे से बाहर निकाला। घायल अवस्था में दोनों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed