Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two girlfriends reached lovers house in Amroha both adamant on marriage

धोखेबाज आशिक: बेवफाई देख प्रेमियों के घर पहुंचीं प्रेमिकाएं, एक ने कर ली भाभी से शादी; दूसरा दो साल बाद मुकरा

Sat, 17 Jun 2023 08:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 17 Jun 2023 08:31 PM IST
सार

किसान की बेटी का प्रेम-प्रसंग पड़ोस में रहने वाले युवक से चल रहा है। दो साल से चल रहे प्रेम प्रसंग के दौरान युवक ने युवती से शादी का वादा किया था, लेकिन अब मुकर गया।

विज्ञापन
Two girlfriends reached lovers house in Amroha both adamant on marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बेवफाई देखकर दो प्रेमिकाएं अपने प्रेमी युवकों के घर पहुंच गईं और जमकर हंगामा किया। परिजनों के समझाने के बाद भी टस से मस नहीं हुईं। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। जहां दोनों मामलों में समझौते का प्रयास खबर लिखे जाने तक जारी थे।

विज्ञापन
Trending Videos

पहला मामला नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाले किसान की दो साल पहले मौत हो गई थी। लिहाज उसकी पत्नी की शादी देवर से करा दी गई। लेकिन देवर का प्रेम प्रसंग पास के गांव में रहने वाली युवती से चल रहा था। शादी के बाद प्रेमी ने प्रेमिका से बात करना बंद कर दिया। जिससे नाराज प्रेमिका शनिवार सुबह प्रेमी के घर पहुंच गई। यहां युवक के परिजनों ने उसे काफी समझाया। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई। लिहाजा पत्नी खुद थाने पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग थाने में पहुंच गए। जहां समझौता कराने की कवायद शुरू हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मामला भी नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाले किसान की बेटी का प्रेम-प्रसंग पड़ोस में रहने वाले युवक से चल रहा है। दो साल से चल रहे प्रेम प्रसंग के दौरान युवक ने युवती से शादी का वादा किया था, लेकिन अब मुकर गया। उसने शादी करने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन

युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को थाने ले आई। बाद में गांव के लोग दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने में जुट गए। इस मामले में युवती का निकाह प्रेमी युवक के साथ कराने की बात चल रही है। 

इंस्पेक्टर राजेश कुमार तिवारी ने बताया दोनों मामलों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं। किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed