{"_id":"68cf0a1bda03eb523500338d","slug":"two-girl-students-escaped-from-the-hostel-by-jumping-over-the-wall-late-at-night-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-148168-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हाॅस्टल से देर रात दीवार कूदकर भागीं दो छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हाॅस्टल से देर रात दीवार कूदकर भागीं दो छात्राएं
Sun, 21 Sep 2025 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
रहरा (अमरोहा)। कस्तूरबा गांधी आवासी विद्यालय के हाॅस्टल से शुक्रवार की देर रात कक्षा 9 की दो छात्राएं दीवार कूदकर भाग गईं। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। छात्राओं को भागते हुए रास्ते में एक युवक ने देखकर पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
गंगेश्वरी ब्लॉक के गांव रहरई में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय है। शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे कक्षा 9 की दो छात्राएं हाॅस्टल की दीवार कूदकर भाग गईं। दोनों छात्राओं के गांव विद्यालय से करीब आठ से दस किमी दूर है। रास्ते में भागते हुए रहरा के एक युवक ने छात्राओं को देख लिया। छात्राओं को रोककर पुलिस और परिजनों काे जानकारी दी। मौके पर परिजन पहुंच गए। विद्यालय की वार्डन को भी जानकारी दी गई। एक छात्रा के पिता का कहना है कि बेटी से साफ सफाई कराई जाती है। मना करने पर मारपीट की जाती है। जिसकी वजह से वह डरी हुई थी और उसने हाॅस्टल से भागने का कदम उठाया।
उधर, शनिवार की सुबह सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार भी मौके पर पहुंचे। खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार का कहना है कि एक छात्रा पर वार्डन ने मोबाइल पकड़ लिया था, जिसको लेकर छात्रा को डांट दिया। कोई बड़ा विषय नहीं है। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।