Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two friends from Naugawan Sadat drowned in the Ganges in Rishikesh; the accident occurred while they were taking photographs.

Amroha News: ऋषिकेश में गंगा में बहे नौगावां सादात के दो दोस्त, फोटो खींचते समय हुआ हादसा

Sat, 23 May 2026 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 23 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Two friends from Naugawan Sadat drowned in the Ganges in Rishikesh; the accident occurred while they were taking photographs.
नौगावां सादात (अमरोहा)। उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी में नौगावां सादात के दो युवक बह गए। लक्ष्मण झूले पर फोटो खींचते समय पैर फिसलने से एक युवक नदी में गिर गया, जिसे बचाने के प्रयास में दूसरा युवक भी तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया और परिजन देर रात ही ऋषिकेश के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला शाह फरीद अटारी वाले निवासी किसान अली अब्बास का सबसे छोटा बेटा 25 वर्षीय मोहम्मद फैजान हाल ही में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुका था। वहीं मोहल्ले के ही रहने वाले मजदूर नसीम हैदर का 22 वर्षीय बेटा मोहम्मद कैफ स्थानीय शिक्षण संस्थान में बीटेक प्रथम सेमेस्टर का छात्र था। जानकारी के अनुसार इन दिनों नजीबाबाद के जोगी रम्पुरा स्थित शिया धर्मस्थल पर उर्स का आयोजन चल रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह मोहम्मद फैजान और मोहम्मद कैफ अपने दोस्तों जीशान और मोहम्मद के साथ उर्स में शामिल होने गए थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे चारों दोस्त बाइक से घूमने के लिए ऋषिकेश पहुंच गए। बताया गया कि शाम करीब सात बजे चारों युवक लक्ष्मण झूले पर घूम रहे थे। इसी दौरान फोटो खींचते समय मोहम्मद कैफ का पैर फिसल गया और वह गंगा नदी में जा गिरा। दोस्त को बहता देख मोहम्मद फैजान ने बिना देर किए उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी लेकिन गंगा की तेज धार दोनों को बहा ले गई। घटना देखकर साथ मौजूद जीशान और मोहम्मद ने शोर मचाया। मौके पर मौजूद गोताखोर तुरंत नदी में उतरे, लेकिन तब तक दोनों युवक गहरे पानी में लापता हो चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही मोहल्ले और रिश्तेदारों में चीख-पुकार मच गई। ऋषिकेश प्रशासन ने शुक्रवार सुबह से दोनों युवकों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। देर शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका है। वहीं, परिवार के लोग ऋषिकेश में नदी किनारे बैठकर दोनों के सकुशन मिलने की दुआ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed