{"_id":"6239bd203fff781c360fa043","slug":"two-friends-ate-poison-out-on-morning-walk-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: मॉर्निंग वॉक पर निकले दो दोस्त, एक ने घर फोन कर कहा- हमें बचा लीजिए, मौके पर पहुंचे परिजनों के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: मॉर्निंग वॉक पर निकले दो दोस्त, एक ने घर फोन कर कहा- हमें बचा लीजिए, मौके पर पहुंचे परिजनों के उड़े होश
Tue, 22 Mar 2022 05:42 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 22 Mar 2022 05:42 PM IST
सार
दोनों छात्रों ने जहर खुद खाया या किसी ने उन्हें जहर दिया है, यह बात साफ नहीं हो सकी है। परिजनों ने घर पर किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं होने की बात कही है। उधर, इंस्पेक्टर पीके चौहान ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मॉर्निंग वॉक के लिए निकले दो दोस्तों की जहर खाने से हालत बिगड़ गई। आनन-फानन निजी चिकित्सक को दिखाया गया। जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे का उपचार कराया जा रहा है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जानकारी से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला झकड़ी अड्डा निवासी तेरह वर्षीय किशोर नगर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा आठ का छात्र है। जबकि मोहल्ले का रहने वाला उसका 16 वर्षीय दोस्त भी उसी विद्यालय में कक्षा 11 का छात्र है। दोनों के बीच गहरी दोस्ती है। बताते हैं कि दोनों दोस्त रोजाना मॉर्निंग वॉक के लिए जाते थे। मंगलवार सुबह भी दोनों चकौरी मार्ग पर मॉर्निंग वॉक के लिए गए थे।
विज्ञापन
इस दौरान एक छात्र ने अपने घर फोन करके बताया कि हमें बचा लीजिए। सूचना मिलते ही दोनों के परिजन मौके पर पहुंच गए। मौके पर जहर की दो शीशियां पड़ी मिलीं। परिजनों ने आनन-फानन दोनों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ में चिकित्सकों ने एक छात्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है। उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन