फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   two friend taken poision, one died

मॉर्निंग वॉक पर निकले दो दोस्तों ने खाया जहर, एक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
two friend taken poision, one died
हसनपुर (अमरोहा)। मॉर्निंग वॉक के लिए निकले दो दोस्तों की जहर खाने से हालत बिगड़ गई। दोनों बेहोशी की हालत में एक बाग में पड़े मिले। परिवार के सदस्यों ने सूचना मिलने पर आनन-फानन में निजी चिकित्सक को दोनों छात्रों को दिखाया। दोनों छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे छात्र की हालत गंभीर बताई जाती है। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं, पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला झकड़ी अड्डा निवासी 13 वर्षीय किशोर नगर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा आठ का छात्र है। इसी मोहल्ले का उसका 16 वर्षीय दोस्त भी उसी विद्यालय में कक्षा 11 का छात्र है। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। बताते हैं कि दोनों दोस्त रोजाना मॉर्निंग वॉक के लिए जाते थे। मंगलवार सुबह करीब 5.30 बजे दोनों चकौरी मार्ग पर मॉर्निंग वॉक के लिए गए थे। इस दौरान कुछ देर बाद ही कक्षा 11 के छात्र ने अपने घर फोन करके बताया कि हमें बचा लीजिए। हम चकौरी रोड पर वाटिका बाग में पड़े हैं। सूचना मिलते ही दोनों के परिजन मौके पर पहुंच गए। मौके पर दो शीशी पड़ी हुईं थी, जिन्हें पैथोलॉजी लैब में यूरिन टेस्ट के नमूना लेने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है। परिजनों ने दोनों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ में चिकित्सकों ने कक्षा 11 के एक छात्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है। उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बिना पुलिस को सूचना दिए ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने घर पर किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं होने की बात कही है। पुलिस पूरे मामले में जानकारी से इनकार कर रही है। इंस्पेक्टर पीके चौहान ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन

दोनों दोस्तों में थी गहरी नजदीकी
हसनपुर। नगर में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले जिन दो दोस्तों ने जहर खाया। उनमें गहरी दोस्ती होने के साथ दोनों में नजदीकी भी थी। विद्यालय के लिए जाने के दौरान हो या इंटरवल में हों। छुट्टी के बाद विद्यालय से घर आते हों। अधिकांश समय दोनों साथ ही रहते थे। एक दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर चलना उन्हें अच्छा लगता था। बताते हैं छुट्टी के बाद भी दोनों साथ रहते थे। इससे एक छात्र के पिता बहुत नाराज रहते थे। तीन दिन पूर्व एक छात्र के पिता ने दोनों को साथ रहने की बात से नाराज होकर डांट दिया था और ठेले पर जूस बेचने के काम पर लगा दिया था, जिससे जिससे एक छात्र बहुत ज्यादा परेशान हो गया। बताते हैं कि सोमवार को दोनों छात्र गले मिलकर बहुत रोए थे। इससे माना जा रहा है कि दोनों दोस्तों के बीच रिश्ता बहुत गहरा था। मरने वाले छात्र के पिता परचून की दुुकान चलाते हैं। जबकि दूसरे छात्र के पिता की टायरों की मशहूर दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर का बुझ गया चिराग
हसनपुर। जहर खाने से हुई कक्षा ग्यारह के छात्र की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। वह चार बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत से घर का चिराग भी बुझ गया, जिससे परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मंगलवार दोपहर के समय चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद जब परिजन छात्र का अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे,. तो एक बार फिर आसपास खड़े लोगों को उसमें सांस चलने का आभास हुआ। फिर से छात्र को चिकित्सक के पास ले जाया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

बाग में छिड़काव करने की दवाई का किया था सेवन
हसनपुर। घटनास्थल पर ऐसा कोई निशान नहीं मिला है, जिससे यह अंदाजा लगाया जाए कि वहां किसी भी तरह की कोई छीनाझपटी हुई है। मौके पर दो शीशी पड़ी मिलीं। शीशी को उठाकर परिजन निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने बताया कि ऐसी शीशी को पैथोलॉजी लैब में यूरिन टेस्ट के लिए नमूना भरने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। चिकित्सक के मुताबिक शीशी में जो दवा मिली है वह आम के बाग में कीटनाशक के रूप में इस्तेमाल में लाई जाती है। उस दवा को पानी में मिलाकर बाग में छिड़काव किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed