फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two female students exchanged blows in public

Amroha News: सरेराह दो छात्राओं में जमकर चले लात-घूसे

Sun, 30 Nov 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 30 Nov 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Two female students exchanged blows in public
रहरा। सरेराह दो छात्राओं में जमकर लात घूसे चले। पुलिस ने दोनों को अलग किया। थाने लाकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोनों छात्राएं बबराला की बताई जा रही हैं। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि दोनों छात्राएं एक-दूसरे पर लात-घूंसे चला रही हैं। उनके बीच पहले बहस होती है जो बाद में मारपीट में बदल जाती है। आसपास मौजूद लोग शांत करने का प्रयास करते हैं और लड़ाई रोकने को कहते हैं मगर वह नहीं मानतीं। इसी दौरान किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों छात्राओं को अलग कर थाने ले आई। थानाध्यक्ष अतवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम मारपीट की घटना में शामिल दोनों छात्राएं आपस में दोस्त हैं और एक राजकीय कॉलेज में पढ़ती हैं। किसी बात पर हुई कहासुनी के बाद उनके बीच मारपीट हो गई थी। दोनों छात्राओं के परिजनों को थाने बुलाकर उन्हें सौंप दिया। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed