{"_id":"683cc2693fe11ba00e0aee07","slug":"two-female-candidates-health-deteriorated-in-the-scorching-heat-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-141073-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: भीषण गर्मी में दो महिला अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: भीषण गर्मी में दो महिला अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ी
Mon, 02 Jun 2025 02:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 02 Jun 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। भीषण गर्मी के चलते बीएड प्रवेश परीक्षा देने आई दो महिला अभ्यर्थियों की अलग-अलग केंद्रों पर तबीयत खराब हो गई। उनके बेहोश होने से केंद्र पर हड़कंप मच गया। दोनों को आनन-फानन में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद दोनों परिजनों के साथ घर को चली गईं।
रविवार को जेएस हिंदू इंटर काॅलेज पर परीक्षा चल रही थी कि अचानक गजरौला निवासी अंजू चौधरी के पेट में तेज दर्द शुरू हो गया। पसीना आने के साथ वह बेहोश हो गई। कक्ष निरीक्षक ने तुरंत ही एंबुलेंस को बुलाकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं, दूसरा मामला राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का है। यहां पर मोहल्ला पीरजादा निवासी काशिफ अली की पत्नी सिदरत दूसरी पाली में परीक्षा दे रही थीं। गर्मी के चलते अचानक उनके सिर में तेज दर्द हुआ।
सिदरत की तबीयत बिगड़ती देख स्टाफ ने परिजनों को सूचना देते हुए एंबुलेंस बुलाकर सिदरत को फौरन सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक डॉ.इदरीस के बताया कि गर्मी के चलते अक्सर इस तरह की शिकायत होती हैं। गर्मी से बचाव के लिए अधिक से अधिक पानी पीते रहे।