फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two female candidates' health deteriorated in the scorching heat

Amroha News: कार की टक्कर से एडीओ कृषि की मौत

Mon, 02 Jun 2025 02:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 02 Jun 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Two female candidates' health deteriorated in the scorching heat
मंडी धनौरा (अमरोहा)। गजरौला से गांव लौट रहे बाइक सवार एडीओ कृषि सुधीर कुमार (35) की कार की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल में रखवा दिया। मौत की जानकारी मिलने पर रोते बिलखते परिजन अस्पताल आ गए। विभागीय कर्मचारी भी अस्पताल आ गए थे।
विज्ञापन

बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव सबदलपुर खुर्द निवासी सुधीर कुमार धनौरा के उपसंभागीय कृषि प्रसार कार्यालय में एसएमएस के पद पर तैनात थे। फिलहाल उनके पास एडीओ एग्रीकल्चर का भी प्रभार था। रविवार को वह विभागीय काम से गजरौला गए थे। शाम करीब चार बजे वह बाइक से अपने गांव वापस जा रहे थे। गांव कुम्हारपुरा के पास उनकी बाइक को सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

सुधीर कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed