{"_id":"5f0e124a8ebc3e639b720131","slug":"two-died-jpnagar-news-mbd355823195","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा की दो महिलाओं की मुरादाबाद-मेरठ में कोरोना से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा की दो महिलाओं की मुरादाबाद-मेरठ में कोरोना से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जिले की दो महिलाओं की मंगलवार को कोरोना से मौत हो गई। दोनो महिलाएं किडनी की बीमारी से जूूझ रही थी। दोनों महिलाएं निजी लैब की जांच में कोरोना संक्रमित पाई गईं थीं। एक महिला ने इलाज के दौरान टीएमयू और दूसरी ने मेरठ में दम तोड़ दिया। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 237 हो गई है। जबकि कोरोना से मरने वालों की संख्या सात हो गई है। वहीं दो मौतों से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
अमरोहा की एक 55 वर्षीय महिला को किडनी की बीमारी थी। महिला का डायलिसिस कराया जाता था। महिला का इलाज मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। यहां चिकित्सकों ने उनकी कोरोना जांच कराई। निजी लैब की जांच में महिला संक्रमित पाई गईं। इसके बाद उन्हें टीएमयू में भर्ती करा दिया गया। जहां इलाज के दौरान सोमवार की रात उनकी मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार की दोपहर को डॉक्टरों की टीम शव लेकर अमरोहा पहुंची। यहां कांठ रोड स्थित कब्रिस्तान में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस दौरान देहात थाना पुलिस मौजूद रही।
वहीं जिले एक 65 वर्षीय महिला को काफी समय से शुगर और सांस लेने में परेशानी की शिकायत थी। परिजन उनका उपचार हापुड़ के चिकित्सक से करा रहे थे। महिला को डायलिसिस कराना पड़ता था। करीब दस दिन पहले गंभीर हालत में हापुड़ से मेरठ रेफर किया गया था। जहां कोरोना जांच कराई गई। संक्रमण की पुष्टि होने पर परिजनों व संपर्क में आने वाले पंद्रह लोगों की जांच कराई गई। जिसमें तीन दिन पहले वृद्धा की 26 वर्षीय पुत्रवधू और 22 वर्षीय बेटी में भी संक्रमण की पुष्टि हुई थी। स्वास्थ्य की टीम ने उन्हें गजरौला के वेंक्टेवर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन मंगलवार को संक्रमित वृद्धा की उपचार के दौरान मेरठ में मौत हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डा.अमित बरू का कहना है कि संक्रमित वृद्धा की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं पर उनका शव का दफीना कराया जा रहा है।