फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two daughters passed NEET exam, happiness in family

दो बेटियों ने पास की नीट की परीक्षा, परिजनों में खुशी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two daughters passed NEET exam, happiness in family
हसनपुर निवासी नमरा आयशा कमाल और ढबारसी शगफ उरोज ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण की है। नमरा आयशा कमाल ने 5717 रैंक प्राप्त की है। जबकि शगफ ने 7038 वीं रैंक प्राप्त की है। दोनों छात्राओं के परिजनों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

हसनपुर को मोहल्ला लाल मस्जिद निवासी डा.कमालुद्दीन की बेटी नमरा आयशा कमाल ने दूसरे प्रयास में नीट की परीक्षा पास की है। जिससे परिजनों में खुशी का माहौल है। बृहस्पतिवार को मिठाई बांटकर परिजनों ने खुशी का इजहार किया। इकरा ने कोटा में रहकर कोचिंग की। पिता भी बीएएमएस चिकित्सक हैं। बड़े भाई मोहम्मद शाहबान कमाल भी डा.डॉक्टर हैं और बहन भी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मुजाहिद चौधरी एवं कमालुद्दीन सैफी समेत शहर के गणमान्य लोगों ने घर पहुंचकर छात्रा को बधाई दी। नमरा ने हाईस्कूल की परीक्षा सेंटमेरी गजरौला एवं इंटर की परीक्षा एएमयू से उत्तीर्ण की है। नमरा ने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पढ़ाई पर ध्यान दिया। सफलता का श्रेय माता पिता को दिया। उधर, ढबारसी निवासी निजी अस्पताल के स्वामी खिलाफत चौधरी की बेटी शगफ उरूज ने अपने पहले प्रयास में ही नीट की परीक्षा में 636 अंक प्राप्त करके 7038 वीं रैंक हासिल की। जिससे परिवार में खुशी का माहौल है। उनका बेटा चौधरी अफनान उर्फ खुर्रम ने पिछले बर्ष नीट की परीक्षा पास की थी तथा इस समय बरेली में मेडिकल कालेज में एमबीबीएस के प्रथम बर्ष की पढ़ाई कर रहा है। शगफ ने कोटा में रहकर कोचिंग की। शगफ ने बताया कि वह कार्डियोलॉजिस्ट बनना चाहती है। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता को दिया है। शगफ ने बताया कि सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पढ़ाई पर फोकस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed