{"_id":"663d521c716e49e41304c234","slug":"two-children-murdered-within-24-hours-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-118378-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 24 घंटे अंदर दो बच्चों की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 24 घंटे अंदर दो बच्चों की हत्या
Fri, 10 May 2024 04:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 10 May 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। देहात थाना क्षेत्र केतवाली पंडकी गांव में चौबीस घंटे के अंदर दो बच्चों की हत्या कर दी गई है। चार साल माहिर की हत्या मंगलवार को की गई थी। परिजनों ने बिना कार्रवाई के उसे दफन कर दिया था। बुधवार को गांव के ही चिराग (12) का शव मिला। उसकी गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। अब माहिर के शव का भी पोस्टमार्टम कराए जाने की तैयारी चल रही है।
गांव निवासी विपिन सैनी के बेटे माहिर का शव पड़़ोसी के घर में मिला था। घर का दरवाजा बंद था। वह अंदर कैसे पहुंच गया यह रहस्य बना हुआ है। उसके चेहरे और माथे पर चोट के निशान थे। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के उसके शव को दफन कर दिया था। इसके चौबीस अंदर टेलर राजू के बेटे चिराग की भी हत्या कर दी गई। उसका शव बुधवार की दोपहर बारह बजे अपने ही घर में पड़ा मिला। चिराग के चेहरे और गले पर चोट के निशान थे। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि चिराग की रस्सी से गला घोट कर हत्या की गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और चिराग के शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें गला घोटकर हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने चिराग की हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अब माहिर के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एएसपी राजीव कुमार सिंह का कहना है कि एक बच्चे की गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। दूसरे बच्चे शव का पोस्टमार्टम डीएम की अनुमति के बाद कराया जाएगा। दोनों मामले एक दूसरे से जुड़े हुए ऐसा कहना अभी जल्दबाजी होगी।