फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two children fainted due to leakage of poisonous gas from factory in Amroha

फैक्टरी से जहरीली गैस का रिसाव: अचानक लोग होने लगे बेहोश, घुटने लगा दम, पीड़ितों ने लगाए ये आरोप

Mon, 18 Apr 2022 10:44 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला। 
संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला।  Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 18 Apr 2022 10:44 PM IST
सार

अमरोहा जिले के गजरौला में हाईवे किनारे स्थित नाईपुर और बुद्ध विहार में सोमवार शाम अचानक एक बच्चा सहित दो लोग बेहोश हो गए। आखों में जलन और दम घुटने से घबराकर लोग घरों से बाहर निकल आए। पास ही स्थित एक फैक्टरी प्रबंधन पर गैस छोड़ने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। गैस रिसाव और हंगामे की सूचना पाने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।

विज्ञापन
Two children fainted due to leakage of poisonous gas from factory in Amroha
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अमरोहा जिले के गजरौला में हाईवे किनारे नाईपुरा और बुद्ध विहार के लोग सोमवार शाम अचानक सांस फूलने और आंखों में जलन की समस्या से बेचैन हो गए। घबराए लोग घरों से बाहर निकल आए, इस दौरान पता चला कि सभासद का बेटा और डेढ़ वर्षीय बच्चा बेहोश हो गए हैं। इस पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा और पास ही स्थित एक फैक्टरी प्रबंधन पर गैस छोड़ने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। गैस रिसाव और हंगामे की सूचना पाने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


एसडीएम मंडी धनौरा अरुण कुमार ने बताया कि गजरौला के नाईपुरा व बुद्ध नगर के लोगों ने फोन कर उनको सूचना दी कि सोमवार की शाम पौने छह बजे एक फैक्टरी से गैस छोड़ी गई है। गैस के कारण लोगों की आखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत की समस्या हो रही है। लोगों में फैक्टरी के खिलाफ रोष व्याप्त है। कई लोगों के बेहोश होने की भी बात बताई गई। बुद्ध नगर के सभासद संजीव कुमार ने बताया कि उनका बेटा और अन्य डेढ़ वर्षीय बालक भी बेहोश होकर गिर गया। दोनों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। बताया कि गैस छोड़े जाने से लोगों के बेचैन होने की जानकारी मिलने पर हलका लेखपाल व तहसीलदार को मौके पर भेजा गया। दोनों ने लोगों से जानकारी की और फैक्टरी प्रबंधन से भी गैस छोड़े जाने की जानकारी ली। सीएचसी प्रभारी डा. योगेंद्र सिंह का कहना है कि एक बालक को लाया गया था, जो गैस की जद में आया था।  उपचार के बाद बालक सही है। उसे घर भेज दिया गया है। वहीं एसडीएम का
विज्ञापन

कहना है कि वह कहीं बाहर हैं, किसी समय खुद भी जाकर देखेंगे।

सभासद का बेटा हुआ बेहोश
बुद्ध नगर के सभासद संजीव कुमार ने बताया कि वह सोमवार की शाम दुकान पर बैठे थे। इस दौरान अचानक छोड़ी गई गैस से लोगों का दम घुटने लगा। आंखों में जलन होने लगी। उनका 26 वर्षीय बेटा बेहोश होकर गिर गया। जिससे वह घबरा गए। बेटे को उन्होंने आनन-फानन घर पहुंचाया। काफी देर बाद बेटे की हालत में सुधार हुआ। सभासद सहित मोहल्ले के लोगों का कहना है कि औद्योगिक इकाइयों से निकल रही गैस से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभासद का कहना है कि उन्होंने गैस छोड़े जाने की सूचना डीएम को भी देने के लिए फोन किया था, लेकिन उनका फोन नहीं लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed