फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two caught killing bovine animals in the house

घर में कर रहे थे गोवंशीय पशुओं का कटान, मां-बेटे सहित पंच पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Two caught killing bovine animals in the house
डिली पुलिस की गिरफ्त में गोकशी के आरोपी। - फोटो : JPNAGAR
डिडौली(अमरोहा)। घर में गोवंशीय पशुओं का कटान करते डिडौली पुलिस ने दो तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। महिला सहित तीन आरोपी भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मौके पर 80 किलो मीट और कटान के उपकरण बरामद किए। प्रकरण में पुलिस ने मां-बेटे सहित पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के सहसपुर अलीनगर गांव का है। एसपी पूनम ने बताया की इंस्पेक्टर मोहित चौधरी, एसआई मोहम्मद मोईन, प्रवीण कुमार, कांस्टेबल रणवीर सिंह, मुकेश कुमार, पवन कुमार शनिवार को गश्त पर थे। जैसे ही पुलिस सहसपुर अलीनगर गांव के तिराहे पर पहुंची। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि आमिर खान के घर में कुछ लोग गोवंशीय पशुओं का कटान कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घर पर छापा मार दिया। पुलिस को देखकर तस्करों में भगदड़ मच गई। इस दौरान घेराबंदी कर पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर 80 किलो गोवंशीय पशु का मीट और कटान के उपकरण बरामद हुए। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम आमिर खान निवासी सहसपुर अलीनगर, फहद निवासी फतेहपुर बताया। जबकि कादिर, गुलाम और आमिर खान की मां शायदा उर्फ भूरिया मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर मांस का परीक्षण कराया।
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक यह लोग आवारा घूमने वाले गोवंशीय पशुओं को पकड़ कर उनका वध करते हैं और आर्थिक लाभ कमाने के लिए मांस बेच देते हैं। फिलहाल पकड़े गए आमिर खान और फहद को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed