फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two cars collided on the highway, woman died, daughter and granddaughter injured

Amroha News: हाईवे पर दो कारें भिड़ीं, महिला की मौत, बेटी व नातिन घायल

Mon, 02 Jun 2025 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 02 Jun 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Two cars collided on the highway, woman died, daughter and granddaughter injured
रजबपुर (अमरोहा)। दिल्ली हाईवे पर दो कारों की भिड़ंत में राममूर्ति देवी (90) की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी व नातिन गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दोनों क्षतिग्रस्त कारों को कब्जे में लिया है। मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के मोहल्ला दीनदयाल नगर में पवन रस्तौगी का परिवार रहता है। वह शनिवार रात अपनी सास राममूर्ति देवी, पत्नी बबीता रस्तौगी व बेटी मानवी के साथ कार से मेरठ जा रहे थे। वह वेंकटेश्वरा पुलिस चौकी के पास फ्लाईओवर पर पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में पवन रस्तौगी तो बाल-बाल बच गए, जबकि राममूर्ति देवी, बबीता व मानवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को पाकबड़ा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। राममूर्ति देवी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त कारों को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा करा दिया गया है। अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करके चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article