फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two cars collided on a one-way highway, one dead, six injured

Amroha News: वनवे हाईवे पर दो कारें भिड़ीं, एक की मौत, छह लोग घायल

Tue, 15 Jul 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 15 Jul 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Two cars collided on a one-way highway, one dead, six injured
डिडौली (अमरोहा)।
विज्ञापन

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रविवार रात फॉर्च्यूनर और अर्टिगा कार में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसा दोनों ओर के वाहनों के लिए आरक्षित मुरादाबाद दिल्ली लेन पर हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में डिडौली निवासी रमन (27) की मौत हो गई जबकि दोनों कारों में सवार छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद मुरादाबाद दिल्ली लेन पर जाम लग गया। करीब आंधे घंटे बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को क्रेन से हटवाकर जाम खुलवाया। इसके बाद जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद फॉर्च्यूनर के मलिक को परिजन बेहतर उपचार के लिए दिल्ली ले गए। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


दरअसल, रूट डायवर्जन प्लान के चलते हाईवे की दिल्ली से मुरादाबाद लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित की गई थी जबकि वनवे ट्रैफिक प्लान के तहत मुरादाबाद दिल्ली लेन पर दोनों ओर के वाहन चल रहे थे। रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे डिडौली क्षेत्र में श्योनली की जियारत के पास दिल्ली की ओर से रही अर्टिका और मुरादाबाद की ओर से जा रही फॉर्च्यूनर कार में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में फॉर्च्यूनर में सवार गाजियाबाद की गांधी नगर कॉलोनी निवासी कारोबारी दुर्जेश, बिहार के मधुबनी निवासी उनका चालक सुशील व अलीगढ़ निवासी तरुण गुप्ता और अर्टिका के चालक शमीम अहमद व इसमें सवार डिडौली निवासी रमन के अलावा संभल जिले के हजरतनगर गढ़ी थानाक्षेत्र के गांव अटोरगढ़ी निवासी विकास व आकाश घायल हो गए। हादसे के बाद भीड़ जमा हो गई। कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में मुस्तैद पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने दोनों कार में फंसे घायलों को बाहर निकाल कर पाकबड़ा के निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed