फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two buses collided on the highway, one car damaged, jammed

हाईवे पर दो बसें टकराईं, एक कार क्षतिग्रस्त, जाम लगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two buses collided on the highway, one car damaged, jammed
मुरादाबाद से दिल्ली जा रही कौशांबी डिपो की दो बसें आपस में टकरा गईं। इसके बाद कार भी रोडवेज की बस में घुस गई। हादसे में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दोनों बसों में सवार आठ यात्री घायल हो गए। थोड़ी देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। यहां काफी देर तक जाम भी लगा रहा। यात्रियों को बाहर निकाल कर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। फिलहाल मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

यह हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित जोया ओवरब्रिज पर हुआ। शनिवार की रात करीब दो बजे कौशांबी डिपो की दो बस मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जा रही थीं। दोनों बस आगे-पीछे कुछ ही फासले से चल रही थी। जोया में ओवरब्रिज पर पहुंचते ही आगे वाली बस के चालक ने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। जिसका पीछे से आ रही बस चालक ने ध्यान नहीं दिया और बस आगे वाली रोडवेज बस में घुस गई।
विज्ञापन

इतना ही नहीं पीछे से आ रही कार भी उसके आगे वाली बस में घुस गई। एक के बाद एक तीनों वाहनों की धमाकेदार टक्कर हुई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। यात्रियों का शोर सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर आ गई और यात्रियों को बस से निकाल कर घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों बसों में करीब 42 सवारी मौजूद थीं। जिसमें सीतापुर निवासी शिवानी शुक्ला, उसकी बहन साक्षी शुक्ला, मैनपुरी निवासी राकेश कुमार, गीता, सीतापुर निवासी अनमोल, पुनीत, राम तिवारी, आशीष समेत आठ लोग घायल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस ने अन्य सवारियों को दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए भेजा। एसओ सुनील कुमार ने बताया कि ब्रेजा कार का टायर फट गया था। लिहाजा चालक टायर बदलवा कर अपने घर चला गया। जबकि छतिग्रस्त दोनों रोडवेज बसों को कब्जे में ले लिया गया है। किसी भी तरफ से तहरीर नहीं मिली। अगर तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वैसे हादसा इत्तेफाकिया है।

वाहनों के टकराने के बाद लगा जाम
जोया। शनिवार की रात कौशांबी डिपो की दो बसों समेत तीन वाहनों के टकराने के बाद जोया में हाईवे पर जाम लग गया। दिल्ली और मुरादाबाद की तरफ से आने वाले वाहनों के पहिए थम गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। जिसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली। करीब आधा घंटे तक हाईवे पर वाहन रेंग-रेंग कर गुजरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed