फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   two brothers penlized

किसान की गैर इरादतन हत्या में दो सगे भाईयों को उम्रकैद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
two brothers penlized
अमरोहा। एडीजी प्रथम की अदालन ने गैरइरादतन हत्या के मामले में दो सगे भाइयों के उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर बीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। दोनों जमानत पर बाहर थे, कस्टडी में लेकर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

यह घटना आदमपुर थानाक्षेत्र के दढ़ियाल गांव की है। यहां पर किसान टीकाराम सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे नेमवीर सिंह और मनवीर सिंह का विवाद इंजन खड़ा करने को लेकर गांव के ही रहने वाले सगे भाई महेंद्र सिंह और राजेंद्र सिंह से हो गया था। 18 मार्च 2016 को नेमवीर सिंह खेत में फसल की सिंचाई कर घर लौट रहा था। जबकि थोड़ी दूर पीछे उसकी पत्नी मंजू देवी, बेटा शिवम और भाई मनवीर सिंह आ रहे थे। रास्ते में आरोपी महेंद्र सिंह और राजेंद्र सिंह ने नेमवीर सिंह को घेर कर लाठी-डंडों और सरिये से पीटा था। इस हमले में नेमवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पीछे से आ रहे परिजनों को देखकर आरोपी फरार हो गए थे। परिजन घायल नेमवीर को उपचार को ले जा रहे थे, तभी उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फिलहाल दोनों आरोपी जमानत पर जेल से बाहर थे। यह मुकदमा एडीजे प्रथम उमेश कुमार द्वितीय की अदालत में विचाराधीन चल रहा था। सोमवार को अदालत ने मामले में सुनवाई की। अभियोजन पक्ष की तरफ से शासकीय अधिवक्ता बसंत सिंह सैनी ने जोरदार पैरवी कर दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की। साक्ष्य और सबूतों के आधार पर अदालत ने दोनों भाइयों को दोषी करार दिया था। लिहाजा मंगलवार को सुनवाई के दौरान न्यायालय ने सगे भाई महेंद्र सिंह और राजेंद्र सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही दोनों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed