फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   two boy was kidnapped

घर में मां के साथ सो रहे दो मासूमों का अपहरण

Tue, 30 Aug 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 30 Aug 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
two boy was kidnapped
अपहरण
 शहर के मोहल्ला इकरार नगर में रविवार रात मां के पास सो रहे मासूम सगे दो भाईयों के अपहरण से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को पड़ोस में रहने वाले किराएदार दंपति पर मासूमों के अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। किराएदार परिवार समेत गायब था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


शहर के इकरार नगर मोहल्ले में शाहिद के घर चार परिवार किराए पर रहते हैं। इस घर में किराए पर रहने वाला गुड्डू मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। रविवार की रात गुड्डू घर पर नहीं था। पत्नी शाहिस्ता पांच वर्षीय बेटे उवैस तथा दो साल के बेटे जैद को साथ लेकर जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रही थी।
विज्ञापन


शाहिस्ता गहरी नींद में सो रही थी। सोमवार की सुबह शाहिस्ता की आंख खुलीं तो पास में दोनों मासूम बेटों को न पाकर होश फाख्ता हो गए। आस पड़ोस में देखा, मगर मासूमों का कहीं पता नहीं चला। पड़ोस के कमरे में रहने वाला किराएदार परिवार समेत गायब था। शाहिस्ता की चीख पुकार सुन कर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खासी भीड़ लग गई। शाहिस्ता ने बच्चों के अपहरण का आरोप लापता किराएदार दंपति पर लगाया। सूचना से हरकत में आई कोतवाली पुलिस मौके पर पहुुंची। मोहल्ले के लोगों से पुलिस ने जानकारी एकत्र की। किराएदार कहां का रहने वाला है, उसके बारे में कितना जानते हैं तथा किस थाना क्षेत्र का रहने वाला था, इस बारे में पुख्ता जानकारी किसी ने नहीं दी।

हालांकि इतना पता चला कि उसका जुड़ाव रामपुर से हो सकता है। इसके बाद बच्चों की मां मोहल्ले के लोगों को साथ लेकर कोतवाली पहुंची। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में है। महिला पड़ोसी किराएदार पर दोनों बच्चों के अपहरण का आरोप लगा रही है।


जांच पड़ताल की जा रही है। पड़ोसी किराएदार की तलाश में पुलिस टीम रामपुर भेजी गई है। कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम का कहना है कि मामले किराए शादाब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed