{"_id":"62793d2e9db67f34122bc688","slug":"two-bikes-collide-in-adampur-amroha-five-people-died-two-seriously-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में दर्दनाक हादसा: आदमपुर में दो बाइकों की भिड़ंत, पांच लोगों ने तोड़ा दम, दो गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में दर्दनाक हादसा: आदमपुर में दो बाइकों की भिड़ंत, पांच लोगों ने तोड़ा दम, दो गंभीर रूप से घायल
Mon, 09 May 2022 09:41 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, रहरा (अमरोहा)।
अमर उजाला नेटवर्क, रहरा (अमरोहा)।
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 09 May 2022 09:41 PM IST
सार
हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने पांचों शवों को कब्जे में लेकर सीएचसी रहरा में रखवा दिया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा के आदमपुर थाना क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में सगे भाइयों व पांच साल की बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सीएचसी में रखवा दिया। जबकि हादसे में घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव गुरैठा निवासी चमन सिंह पुत्र चंद्रपाल की बरात सोमवार को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के लुहारी खदर गई थी। जिसमें गांव के ही रहने वाले फूल सिंह पुत्र मोहन, नरेश, सतपाल, विजेंद्र पुत्र रघुवीर और विजेंद्र की पांच साल की बेटी छवि भी गए थे। शाम करीब 7.40 बजे यह सभी लोग एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक आदमपुर मोड़ के पास बनखंडी मंदिर के नजदीक पहुंची, तभी सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इस बाइक पर हसनपुर के मोहल्ला कालाशहीद निवासी आकाश पुत्र राजेंद्र और कपिल पुत्र गोकुलनाथ सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में फूल सिंह (55), नरेश (35), सतपाल (22) छवि(5) और दूसरी बाइक पर सवार आकाश (26) की मौके पर मौत हो गई। जबकि विजेंद्र और कपिल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने पांचों शवों को कब्जे में लेकर सीएचसी रहरा में रखवा दिया है। हादसे की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खडगवंशी और सीओ सतीश कुमार पांडेय मौके पर पहुंच गए। चार मौतों से गुरैठा गांव में मातम पसर गया। थोड़ी देर में रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर चीख-पुकार से गूंज उठा। देर रात तक पुलिस शवों का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन