फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   two bike lifter arrested

बुलेट समेत चोरी की चार बाइकों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
two bike lifter arrested
डिडौली। डिडौली पुलिस ने दो लोगों को चोरी की चार बाइकों सहित गिरफ्तार किया है। दोनों बाइक चोर गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उनके पास से एक तमंचा-कारतूस और चाकू बरामद किया है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार मलिक ने बताया कि शनिवार रात को पुलिस गश्त कर रही थी। संभल चौराहे पर पुल के पास दो संदिग्ध एक बाइक पर दिखाई दिए। पूछताछ में दोनों ने अपना परिचय अमन और प्रवीण निवासी गांव तोफापुर भवानीपुर बताया। दोनों बाइक के कागजात नहीं दिखा सके, सख्ती से पूछताछ में बाइक चोरी की होना कुबूल किया। इस पर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी में उनके पास से तमंचा, दो कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ। उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। उनकी निशानदेही पर संभल रोड पर भीकनपुर मुंडा के पास बंद पड़े स्कूल से चोरी की तीन बाइक बरामद की गईं। जो आरोपियों ने छिपाकर रखी हुई थीं। दोनों ने बताया कि बिना मेहनत ज्यादा धन कमाने के लिए बाइक चोरी करते थे। उनके पास से बरामद हुई बुलेट दस फरवरी की शाम जोया के मोहन बैंकट हॉल से चोरी की गई थी। जबकि एक बाइक को सैदनगली में शराब के ठेके के पास से चोरी की गई थी। बाकी दो बाइक दो माह पूर्व अमरोहा से चोरी की गई थीं। दोनों ने बताया कि जोया में कबाड़ी का काम करने वाले नासिर की मदद से चोरी की बाइकों के इंजन बदल कर पुराने इंजनों को कबाड़ में गलवा दिया। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार मलिक ने बताया कि अमन और प्रवीन पर चोरी समेत चार-चार मामले पंजीकृत हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई सुक्रमपाल राणा, हेड कांस्टेबिल विनोद कुमार, सिपाही यतेंद्र कुमार, अतुल मलिक, सिपाही जयवीर नागर, विक्रम सिंह व विकास कुमार शमिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed