{"_id":"682ce03f40f03902c40c59f5","slug":"two-arrested-for-stealing-abc-cable-bundles-sent-to-jail-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-140303-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: एबीसी केबल के बंडल चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, जेल भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: एबीसी केबल के बंडल चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, जेल भेजे गए
Wed, 21 May 2025 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 21 May 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। गोदाम से एबीसी केबल के दो बंडल चोरी करने वाले दो आरोपियों अभिषेक और संजीव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के दोनों बंडल बरामद हो गए हैं।
थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव अकबरपुर पट्टी निवासी ठेकेदार सतपाल सिंह का अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में जोया रोड स्थित बंबूगढ़ तिराहे के पास गोदाम है। यहां लाइन शिफ्टिंग से जुड़े सामान के साथ तार के बंडल रखे रहते हैं। 19 मई की रात चोरों ने इस गोदाम में घुसकर एबीसी केबल के दो बंडल चोरी कर लिए थे।
चोरी की रिपोर्ट सतपाल सिंह की पत्नी सविता ने अमरोहा देहात थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने मंगलवार को गांव अकबरपुर पट्टी निवासी अभिषेक और संजीव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार किया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने आरोपियों का चालान कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।