{"_id":"667603e8e84978719c0a2d34","slug":"two-arrested-for-making-fake-liquor-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-120743-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नकली शराब बनाने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नकली शराब बनाने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन
अमरोहा। आबकारी विभाग की टीम ने दो लोगों को नकली शराब तैयार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी देसी शराब के पव्वे तैयार कर रहे थे। मौके पर एक लीटर अपमिश्रित शराब भी बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
आबकारी विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि मोहल्ला सलावाली में कुछ लोग अवैध शराब बनाकर बेच रहे हैं। जानकारी मिलते ही आबकारी निरीक्षक चेतना पंवार, सिपाही पुनीत कुमार प्रधान, योगेश कुमार, पवन भाटी, सुमन यादव और सपना के साथ बताए ठिकाने पर छापा मार दिया। जैसे ही टीम सलावाली पहुंची तभी आरोपी दुकान के पीछे वाले दरवाजे से निकलकर भागने लगे। इस दौरान टीम ने आरोपियों को घेराबंदी करके पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम जितेंद्र मोहल्ला सलावाली अमरोहा नगर और दूसरे ने अमन निवासी नूरपुर जनपद बिजनौर बताया। आरोपियों की मौजूदगी में टीम ने तलाशी ली तो देसी शराब के 68 पव्वे बरामद हुए। जो अलग-अलग तीव्रता के साथ बनाए गए थे। पव्वों पर उत्तर प्रदेश में बिक्री अनुमन्य लिखा है। जबकि, 14 देसी शराब के पव्वों पर क्यूआरकोड लगे मिले। स्कैन करने पर क्यूआर कोड नकली पाए गए।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि खाली पव्वे कबाड़ी से खरीदते हैं। जबकि नकली ढक्कन और क्यूआर कोड बाहर से मंगवाते हैं। नकली शराब को असली बताकर ग्राहकों को बेचकर मोटा मुनाफा कमाते हैं। इस मामले में पुलिस ने आबकारी निरीक्षक चेतना पंवार की तहरीर पर जितेंद्र और अमन के खिलाफ धोखाधड़ी व उत्तर प्रदेश उत्पाद शुल्क आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।