फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two arrested for killing a youth by attacking him with a shovel

Amroha News: फावड़े से हमला कर युवक की हत्या करने में दो गिरफ्तार

Tue, 13 May 2025 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 13 May 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for killing a youth by attacking him with a shovel
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव गुलामपुर में अमरीश कुमार (18) की फावड़े से हमला कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों से फावड़ा भी बरामद कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है। आरोपियों ने रविवार सुबह युवती से छेड़छाड़ के विरोध में वारदात को अंजाम दिया था।
गांव गुलामपुर में किसान राजू सिंह का परिवार रहता है। राजू सिंह का बेटा अमरीश कुमार आठ मई को गांव से ही पड़ोसी गांव सतेड़ा में गई एक बरात में शामिल होने गया था। बरात में रिश्तेदार युवती से छेड़खानी का विरोध करने पर अमरीश के साथ मारपीट की गई थी। उस समय तो कुछ लोगों ने बीचबचाव करा दिया था। लेकिन, तभी से आरोपी अमरीश से रंजिश रख रहे थे।
विज्ञापन

रविवार सुबह अमरीश खेत पर जा रहा था। रास्ते में गांव के ही युवक मिल गए। आरोपियों ने फावड़े से हमला कर अमरीश की हत्या कर दी थी। एएसपी राजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया था। मामले में पिता की तहरीर पर विशेष, बृजपाल, वीरेश, अनुज, काले व विरमू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि नाजद आरोपी अनुज व वीरेश को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर आलाकत्ल फावड़ा व दो सरिया बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। घटना में नामजद अन्य आरोपियों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed