{"_id":"69e68eba26d4c10a5a07d578","slug":"two-arrested-for-abetting-suicide-of-youth-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-161976-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने पर दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने पर दो गिरफ्तार
विज्ञापन
मंडी धनौरा। क्षेत्र के गांव देहरा चक निवासी युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पत्नी व एक अन्य को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया गया है। दोनों आरोपी काफी दिन से पुलिस की गिरफ्त से दूर थे। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है।
ग्राम देहरा चक निवासी जितेंद्र की शादी सात साल पहले क्षेत्र के ही गांव कलाली निवासी शीतल के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही दोनों में मनमुटाव रहने लगा। जितेंद्र के परिजनों का आरोप था कि ससुराल पक्ष के लोग नगर में स्थित एक प्लॉट को अपने नाम करने का दबाव बना रहे थे। बीते 28 फरवरी को जितेंद्र का शव देहरा चक के पास नहर की पटरी पर मिला था।
जितेंंद्र के परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर बेटे को खुदकुशी करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने की पत्नी व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि सोमवार को शीतल व गांव कलाली निवासी चंद्रपाल सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। संवाद