{"_id":"60ba67af8ebc3e7ffd48fa06","slug":"two-animal-supplier-and-two-police-constable-injured-jpnagar-news-mbd391144649","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिडौली-हसनपुर में गोतस्करों से मुठभेड, दो सिपाही व दो तस्कर घायल00","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिडौली-हसनपुर में गोतस्करों से मुठभेड, दो सिपाही व दो तस्कर घायल00
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा/हसनुपर। गोवंशीय पशु के कटान करने की सूचना पर पहुंची डिडौली पुलिस की गोतस्करों से मुठभेड़ हो गई। गो तस्कर की गोली से एक सिपाही जख्मी हो गया जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में गो तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ के बाद तस्कर जब हसनपुर की ओर भागे तो डिडौली पुलिस द्वारा दी गई सूचना के आधार पर हसनपुर पुलिस ने उनकी घेराबंदी कर ली। फिर हसनपुर पुलिस से उनकी मुठभेड़ हो गई। यहां पर भी मुठभेड़ के बाद एक तस्कर व एक पुलिस कर्मी गोली लगने से घायल हो गया। दोनों मुठभेड़ों में पांच गोतस्कर पुलिस ने दबोचे हैं।
पुलिस ने घायल सिपाही और तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस की गोली से घायल तस्कर पर डेढ़ दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक जिंदा गोवंशीय पशु, कटान के उपकरण, अवैध तमंचा और बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
एसपी सुनीति ने बताया कि गुरुवार की रात डिडौली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कैलसा-पांयती कलां रोड स्थित तावई को जाने वाले रास्ते पर गन्ने के खेत में कुछ लोग गोवंशीय पशु का हत्या करने वाले है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने टीम के साथ बताए ठिकाने पर छापा मार दिया। पुलिस को आता देखकर तस्करों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। तस्कर की गोली लगने से सिपाही राहुल बालियान हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसके एक अन्य साथी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ अन्य तस्कर फायरिंग करते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर कार से भाग निकले। पूछताछ के दौरान घायल तस्कर ने अपना नाम इमरान निवासी मंसूरपुर थाना असमौली जनपद संभल बताया। जिसके कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक कारतूस बरामद हुआ जबकि दूसरे तस्कर ने अपना नाम फईम उर्फ मोटा बताया। इसके कब्जे से एक छुरी और कटान के उपकरण बरामद हुए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर एक गोवंशीय पशु (बछड़ा) बरामद हुआ। पुलिस ने रस्सी काटकर बछड़े को बंधन मुक्त कराया। फरार तस्करों के नाम नदीम, फैजान, बबलू निवासी मंसूरपुर थाना असमौली जनपद संभल, सरफराज उर्फ सद्दु निवासी गांव करौला थाना कटघर जनपद मुरादाबाद और रईस निवासी रमपुरा थाना भोजीपुरा जनपद बरेली बताया। बरामद बाइक का कागजात न होने पर मौके उसे सीज कर दिया गया। वहीं घायल सिपाही रवि बालियान और तस्कर इमरान को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसपी के मुताबिक तस्करों के खिलाफ हत्या की कोशिश, गोवध अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इधर, बदमाश जब डिडौली से हसनपुर भागे तो पूर्व सूचना पर मुस्तैद हसनपुर पुलिस की शुक्रवार तड़के करीब चार बजे गांव कालाखेड़ा के जंगल में कार सवार गो तस्करों से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से संभल के असमोली क्षेत्र का रहने वाला बदमाश नदीम घायल हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया जबकि उसके साथी फैजान और रईस भी पकड़े गए हैं। पकड़े गए तीनों आरोपी गोकशी के कई मामलों में वांछित चल रहे थे। गो तस्करों द्वारा चलाई गई गोली से सिपाही कपिल पंवार के हाथ में गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया। घायल बदमाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि गुरुवार मध्य रात्रि में डिडौली क्षेत्र में गो तस्करों द्वारा पुलिस पर फायरिंग कर कार में सवार होकर हसनपुर की दिशा में भागने की सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस की टीम सक्रिय हो गई। सुबह करीब 4 बजे संभल मार्ग पर काला खेड़ा के नजदीक पुलिस को देखकर गो तस्करों ने कार को बाग में मोड़ दिया। पुलिस की तरफ फायरिंग की गई जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान टांग में गोली लगने से बदमाश नदीम निवासी गांव मंसूरपुर थाना असमोली जनपद संभल घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी करके नदीम एवं उसके साथी उसी के गांव के फैजान और जनपद बरेली थाना भोजपुरा के गांव रमपुरा निवासी रईस को दबोच लिया। इनके कब्जे से दो तमंचे, चार कारतूस, एक चाकू और एक कार बरामद की गई।