फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   two accused in terorist

कारखाने की सील खोलने अमरोहा पहुंची एनआईए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
two accused in terorist
अमरोहा। पटियाला कोर्ट के आदेश पर एनआईए की टीम शुक्रवार को अमरोहा पहुंची। यहां पुलिस-प्रशासनिक अफसरों को साथ लेकर सैदपुर इम्मा और इस्लामनगर पहुंची। यहां संदिग्ध आतंकी सईद-रईस के खराद कारखाने की सील खोलकर परिजनों के सुपुर्द किया। एनआईए के अमरोहा पहुंचने से एक बार फिर लोगों में खलबली मच गई। हालांकि करीब एक घंटे रुकने के बाद टीम वापस दिल्ली लौट गई।
विज्ञापन

एनआईए और एटीएस ने 26 दिसंबर 2018 को दिल्ली और यूपी के 17 ठिकानों पर छापा मारकर आईएसआईएस के नए मॉड्यूल हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम का पर्दाफाश किया था। एनआईए ने अमरोहा के मोहल्ला मुल्लाना निवासी मुफ्ती सुहैल को मॉड्यूल का सरगना होने का दावा किया है। इसके साथ मोहल्ला पचदरा निवासी ऑटो चालक इरशाद और सैदपुर इम्मा निवासी दो सगे भाई वेल्डर सईद और रईस को गिरफ्तार किया था। एनआईए ने इनके कब्जे से अवैध तमंचे, पिस्टल, टाइमर, लैपटॉप, मोबाइल, आईएसआईएस के झंडे और विस्फोटक सामग्री बरामद करने की बात कही थी। इस पूरी कार्रवाई के दौरान एनआईए ने सैदपुर इम्मा गांव निवासी सगे भाई सईद और रईस गांव की वेल्डिंग की दुकान और शहर के इस्लाम नगर खराद कारखाने को सील कर दिया था। वहीं चार्जशीट में नाम शामिल नहीं होने पर रईस और आटो चालक इरशाद को छोड़ दिया गया। शुक्रवार को पटियाला कोर्ट के आदेश पर एनआईए के एसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर समेत आठ सदस्य टीम अमरोहा पहुंची। सबसे पहले टीम सैदपुर इम्मा गांव गई। यहां रईस और उसके परिजनों से इस्लामनगर स्थित कारखाने पर पहुंचने के लिए कहा। इसके बाद एनआईए की टीम ने सील खोलकर कारखाने को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम नौगावां सादात इंद्रनंदन सिंह, सीओ सदर अजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे। एसडीएम इंद्रनंदन ने बताया कि एनआईए पटियाला कोर्ट का आदेश लेकर आई थी। इसके बाद कारखाना की सील खोलकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

कार्रवाई की कराई वीडियोग्राफी
एनआईए की कार्रवाई करीब घंटेभर चली। इस दौरान एनआईए की टीम ने कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई। साथ ही फोटो भी लिए गए। एनआईए की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 महीने 11 दिन बाद खुला कारखाने का ताला
अमरोहा। एनआईए ने 26 दिसंबर 2018 को छापा मारकर अमरोहा और गांव सैदपुर इम्मा से चार लोगों को गिरफ्तार किया था। कार्रवाई के दौरान वेल्डर भाई सईद और रईस की सैदपुर इम्मा की दुकान और शहर के इस्लामनगर के खराद कारखाने को सील कर दिया था। शुक्रवार को खराद कारखाने का ताला करीब 14 महीने 11 दिन बाद खुला।
एक नजर एनआई की पूरी कार्रवाई पर
26 दिसंबर 2018 को शहर के तीन मोहल्ले और सैदपुर इम्मा में छापा मारकर मुफ्ती सुहैल, इरशाद, सईद और रईस गिरफ्तार किया।
01 जनवरी 2019 को सैदपुर इम्मा के सात घरों छापा मारा।
02 जनवरी 2019 कैलसा बाईपास रोड स्थित कबाड़ की दुकान और मोहल्ला चकली में परचून की दुकान पर छापा मारा
09 जनवरी 2019 को सुहैल को लेकर अमरोहा आई एनआईए ने सैदपुर इम्मा, शहर के मोहल्लों और हसनपुर में ज्वैलरी की दुकानों पर छापा मारा
17 जनवरी 2019 को नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव बांसखेड़ी में छापा मारा।
24 अप्रैल 2019 को सैदपुर इम्मा में छापा मारा।
02 मई 2019 को संदिग्ध आतंकी फैज को लेकर आई एनआईए ने सैदपुर इम्मा, मदरसे और मोहल्ला दरबारे कला में छापा मारा था।
21 जून को एनआईए ने चार्जशीट दाखिल किया, इसमें इरशाद और रईस का नाम शामिल नहीं किया
04 जुलाई को इरशाद और रईस जमानत पर जेल से बाहर आ गए
06 मार्च को सील खराद कारखाना का ताला खुलवाने पहुंची एनआईए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed