फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   try to kill homgaurd

होमगार्ड को कुचलने की कोशिश करने वाले ट्रक के मालिक से वसूली 55 हजार की रायल्टी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
try to kill homgaurd
गजरौला (अमरोहा)। जिला खनन अधिकारी के रोकने पर उनके साथ मौजूद होमगार्ड को कुचलने की कोशिश करने वाले बजरफुट से भरे ट्रक के मालिक से 55 हजार रुपये की रायल्टी वसूली गई। इसके बाद ट्रक को रिलीज कर दिया गया। वहीं आरोपी चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला खनन अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 10 जनवरी को जिला खनन अधिकारी अशोक कुमार अपनी सरकारी गाड़ी में इंदिरा चौक पर श्री राम मार्केट के पास खड़े हुए थे। चौपला की दिशा से आ रहे बजरफुट के ट्रक को देख उन्होेंने चालक को रुकने का इशारा किया। पास आने पर उनके साथ खड़े होमगार्ड सुभाष ने भी उसे हाथ दिखाया। जिला खनन अधिकारी के मुताबिक चालक ने रुकने के बजाए ट्रक होमगार्ड पर चढ़ाने का प्रयास किया। इस दौरान सड़क पर खड़े कई लोग बाल-बाल बचे। इसके बाद चालक ट्रक को मंडी धनौरा की ओर भगा ले गया। उन्होंने गाड़ी से उसका पीछा किया। कुछ दूरी पर फाजलपुर में क्रेशर के सामने चालक ट्रक से कूदकर भाग निकला था। हालांकि काफी देर बाद चालक को कुमराला पुलिस चौकी से आगे एक ढाबे के पास से पकड़ लिया गया था। ट्रक को पुलिस को सौंप दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed