{"_id":"64d2a7f3fb26428d380bde7d","slug":"truck-rammed-into-a-truck-standing-on-the-highway-the-driver-of-lakhimpur-kheri-died-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-2534-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से घुसा ट्रक, लखीमपुर खीरी के चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से घुसा ट्रक, लखीमपुर खीरी के चालक की मौत
Wed, 09 Aug 2023 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 09 Aug 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। नेशनल हाईवे पर खड़े खराब ट्रक में मंगलवार की सुबह पीछे से आया तेज रफ्तार ट्रक घुस गया। हादसे में लखीमपुर खीरी के ट्रक चालक सुरजीत (32) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी भेजने के बाद दोनों ट्रकों का कब्जे में ले लिया है।
हादसा मंगलवार की सुबह रजबपुर थाना क्षेत्र में बाईपास स्थित ओवरब्रिज पर हुआ। सुबह करीब साढ़े छह बजे दिल्ली से मुरादाबाद लेन पर एक खराब ट्रक खड़ा था। तभी दिल्ली की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक पीछे से घुस गया। टक्कर के बाद धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पीछे वाले ट्रक के केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुरजीत पुत्र दिवानी निवासी मझगंवा थाना मितोली जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई। दोनों ट्रक पंजाब नंबर के हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।
-- -- -- -- -- --
एक साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया
मृतक सुरजीत के परिवार में माता-पिता के अलावा बड़ा भाई सुरजीत, पत्नी रीमा और एक साल की बेटी शिवांगी है। सुरजीत की मौत के बाद मासूम शिवांगी के सिर से हमेशा के लिए पिता का साया उठ गया।