फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Truck driver thrashed for not giving side in amroha

साइड न देने पर ट्रक चालक को पीटा: बाइक सवार युवकों ने मांगा पास, जगह नहीं मिली तो ड्राइवर को खींचकर पीटा

Fri, 03 Mar 2023 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 03 Mar 2023 01:42 AM IST
सार

युवकों से अपनी जान बचाने के लिए चालक ने उस मकान की छत पर चढ़कर नीचे छलांग दी। उसके काफी चोट आईं हैं। उत्तेजित युवकों ने ट्रक मेें भी तोड़फोड़ की।

विज्ञापन
Truck driver thrashed for not giving side in amroha
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अमरोहा के मंडी धनौरा क्षेत्र में साइड नहीं देने पर बाइक सवार दो युवकों ने गन्ना लदे ट्रक चालक की बेरहमी से पिटाई की। युवकों से बचने के लिए चालक एक घर में घुस गया और छत पर जाकर छलांग लगा दी। इसमें वह घायल हो गया। पीड़ित की ओर से कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गन्ना लदा ट्रक गुरुवार को वेव इंडस्ट्रीज के लिए आ रहा था। आरोप है कि ग्राम पट्टी खादर के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने ट्रक चालक से साइड देने को कहा। इसको लेकर उनके बीच कुछ विवाद हो गया। आजमपुर गांव के पास उन्होंने चालक को ट्रक से नीचे खींच लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई की। युवकों से बचने के लिए चालक एक घर में घुस गया। वहां भी उसकी लाठी-डंडों से पिटाई की गई।
विज्ञापन


युवकों से अपनी जान बचाने के लिए चालक ने उस मकान की छत पर चढ़कर नीचे छलांग दी। उसके काफी चोट आईं हैं। उत्तेजित युवकों ने ट्रक मेें भी तोड़फोड़ की। चालक को पिटाई के बाद युवक वहां से चले गए। मौके पर भीड़ जमा हो गई। चालक ने अपना नाम आसिफ बताया। कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed