फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Truck driver killed in collision with vehicle on highway in Joya

Amroha News: जोया में हाईवे पर वाहन की टक्कर से ट्रक चालक की गई जान

Tue, 11 Nov 2025 02:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 11 Nov 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Truck driver killed in collision with vehicle on highway in Joya
जोया। नारंगपुर में सड़क पार करते समय घायल वाहन ने ट्रक चालक मुकेश कुमार (40) को टक्कर मार दी। परिजनों ने घायल हालत में चालक को मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन

ट्रक चालक मुकेश कुमार मुरादाबाद के मूंढापांडे के गांव जैतपुर विसहाट के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी रीना देवी के अलावा एक बेटा व दो बेटियां हैं। वह ट्रक चलाते थे। परिजनों के मुताबिक रविवार देर शाम मुकेश ट्रक में सीमेंट भरकर गजरौला की ओर जा रहे थे। डिडौली क्षेत्र के नारंगपुर में ट्रक को पेट्रोल पंप पर खड़ा कर वह किसी काम से गांव में स्थित एक बाइक एजेंसी के सामने हाईवे पार करने लगे। तभी मुरादाबाद की दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को सीएचसी जोया में भर्ती कराया जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही मुकेश के परिजन अस्पताल पहुंचे और बेहतर इलाज के लिए उन्हें मुरादाबाद ले गए। जहां सोमवार दोपहर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक मुकेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुरावली के युवक की हरियाणा में हुए हादसे में मौत

बुरावली। गांव गंगवार निवासी मजदूर जुबैर अहमद (21) की हरियाणा में हुए हादसे में मौत हो गई। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के ही शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है।

गांव गंगवार निवासी जुबैर अहमद (21) हरियाणा के रोहतक में काम करता था। रविवार शाम को वह 25 फीट की ऊंचाई पर टीनशैड बनाने का काम कर रहा था। इस दौरान अनियंत्रित होकर जुबैर नीचे गिर गया जिससे वह घायल हो गया। साथियों ने उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था, तीन बहनें भी हैं। सोमवार की सुबह को घर पहुंचे शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed