फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Truck collides with roadways bus, 20 passengers injured

Amroha News: रोडवेज बस में ट्रक ने मारी टक्कर 20 से अधिक यात्री घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with roadways bus, 20 passengers injured
अमरोहा। गलत दिशा से नेशनल हाईवे पर चढ़ रही अमरोहा डिपो की रोडवेज बस में गजरौला की दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने टक्कर मार दी। बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने घायलों को जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इस हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। एक की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम अमरोहा डिपो की रोडवेज बस 40 से अधिक यात्री लेकर मुरादाबाद जा रही थी। जैसे ही बस का चालक जोया में गलत दिशा से रोडवेज बस को हाईवे पर चढ़ने लगा। तभी, गजरौला की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर होते ही बस दूसरी तरफ घूम कर साइड की दीवार से टकरा गई। हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए और जाम लग गया। सूचना मिलते ही डिडौली पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से निकाल कर जाेया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद रोडवेज बस चालक और ट्रक का चालान दोनों वाहनों को छोड़कर भाग गए। वही, जानकारी मिलते ही सीएमओ डॉ. एसपी सिंह अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने डॉक्टरों को घायलों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
ये लोग हुए घायल
इस हादसे में शामली जनपद के झिझाना थानाक्षेत्र के शापना गांव निवासी सिपाही अंकुर सिंह, मुरादाबाद जनपद के कुंदरकी थानाक्षेत्र के तखतपुर गांव निवासी अमन, अमरोहा नगर के मोहल्ला नल नई बस्ती निवासी सहरोज, मुरादाबाद के लालबाग कलिका मंदिर निवासी असद अहमद, कोठीवाल नगर के रहने वाले वसीम, अमरोहा नगर के मोहल्ला शिवनगर निवासी नंदिनी, मुरादाबाद के काशीराम कॉलोनी निवासी रामौवतार सिंह, अमरोहा के मोहल्ला लकड़ा निवासी योगेश, पलक और नेहा समेत 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं।

---------------------
रोडवेज बस में ट्रक के चालक ने टक्कर मारी है। बस में सवार छह यात्री घायल हुए हैं। परिवहन निगम की टीम ने मौके पर जाकर जायजा लिया है। ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी जा रही है।-मोहम्मद शफी, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed