फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Triple talaq given to wife over phone

फोन पर पत्नी को दिया तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Triple talaq given to wife over phone
ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। बाद में पति ने फोन कर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली से जुड़ा है। जोया के मोहल्ला अजीजनगर निवासी शाइस्ता की शादी नवंबर 2018 को अमरोहा नगर के मोहल्ला बटवाल निवासी शाहरूख के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग की जाती थी। कुछ दिन पहले विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। फिलहाल वह मायके में रह रही थी। आरोप है कि चार जनवरी को पति शाहरूख ने शाइस्ता को फोन कर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत डिडौली पुलिस से की। एसओ सुनिल मलिक ने बताया कि शिकायत के आधार पर पति शाहरूख, सास रेशमा, देवर दाउद व जावेद और ननद शब्बो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed