{"_id":"618c1e84218d7708837a94c8","slug":"triple-talaq-given-to-married-woman-for-dowry-jpnagar-news-mbd409028272","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के नौ साल बाद विवाहिता को तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के नौ साल बाद विवाहिता को तीन तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। ससुराल वालों ने दहेज के लिए विवाहिता को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट की। शादी के नौ साल बाद पति ने विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। मामले में पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है
नौगांवा सादात के मोहल्ला बुध बाजार निवासी शकील अहमद की बेटी शबाना की शादी नौ साल पहले उमरी कला निवासी शकील अहमद के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले शबाना को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। विरोध करने पर मारपीट करते थे। कुछ दिन पहले विवाहिता को घर से निकाल दिया। तभी से वह अपने मायके में पिता के घर रहती है। आरोप है कि 21 अक्तूबर की रात पति शकील अहमद घर आया और मारपीट करने लगा। विरोध करने पर तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि विवाहिता की शिकायत पर रिजवान और इंतजार समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, तीन तलाक संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार पर केस
अमरोहा। नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के यूसुफपुर मजरा निवासी सोनम ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस मामले में भी पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इंस्पेक्टर ने बताया कि ओमप्रकाश, कलावती, रमेश और रवि निवासी कुमारपुरा मंडी धनौरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों मामलों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद