{"_id":"61439c818ebc3e35f95d3ea3","slug":"triple-talaq-for-dowry-married-jpnagar-news-mbd402932966","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता को तीन तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया। दहेज में दो लाख रुपये की मांग की। विरोध करने पर पति ने तीन तलाक दे दिया। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
यह मामला देहात थानाक्षेत्र के लालू नंगला गांव का है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया के मोहल्ला इकबालनगर निवासी राबिया की शादी देहात थानाक्षेत्र के गांव लालूनंगला निवासी कमर अली के साथ हुई थी। मायके वालों ने शादी में काफी दान-दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले राबिया को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। मायके से दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाते थे। विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। आरोप है कि बीती एक जनवरी 2021 को राबिया के साथ फिर मारपीट की और पति कमर ने उसे तीन तलाक दे दिया। बाद में ससुराल वालों ने मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया। तभी से विवाहिता मायके में अपने पिता के घर रहती थी। गुरुवार को पीड़िता ने डिडौली कोतवाली में तहरीर दी। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी में बताया कि राबिया की तहरीर पर पति कमर अली, जेठ इरफान, उरमान, अहसान और ननदोई सलीम के खिलाफ तीन तलाक और दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।