फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tricolour aura in the city, national anthem will reverberate

Amroha News: शहर में तिरंगी आभा, गूंजेगा राष्ट्रगान

Fri, 15 Aug 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 15 Aug 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Tricolour aura in the city, national anthem will reverberate
अमरोहा में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सजा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा। संवाद - फोटो : संवाद
अमरोहा। जिले में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को ही माहौल में स्वतंत्रता दिवस का जोश नजर आने लगा था। सरकारी भवनों से लेकर प्रमुख इमारतों तक तिरंगी आभा हर किसी का ध्यान खींच रही थी।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह ध्वाजारोहण के साथ राष्ट्रगान की गूंज रहेगी। जिला प्रशासन ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है। सुरक्षा के लिहाज पुलिस अलर्ट है। पुलिस ने जिले में सुरक्षा का घेरा कस लिया है। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। दूसरे जिलों को जोड़ने वाली जिले की सीमाओं पर नाकेबंदी की गई है। एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर पुलिस टीमों ने थानाक्षेत्र के भीड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त किया। रेलवे स्टेशनों के साथ रोडवेज, धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा का जायजा लिया। डॉग स्क्वॉड की मदद से संदिग्ध वस्तुओं की जांच की गई।
विज्ञापन


ढाबों की चेकिंग करते हुए होटलों में ठहरे लोगों से पूछताछ की। उनकी आईडी चेक की गई। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर जिले में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिहाज से सुरक्षा के सभी प्रबंध किए गए हैं। प्रमुख स्थानों, सार्वजनिक कार्यक्रम स्थलों, बाजारों में पुलिस बल तैनात है। जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी मुख्य सड़कों, चौराहों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा को लेकर एलआईयू और इंटेलिजेंस भी सक्रिय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में आठ बजे डीएम करेंगी ध्वजारोहण
अमरोहा। देश की आजादी का जश्न शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए शहर को तिरंगों से सजाया गया है। कलक्ट्रेट व विकास भवन समेत सभी कार्यालय तिरंगा लाइटों से जगमग है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बाजार केसरिया रंग में रंगे नजर आए।

कलक्ट्रेट में सुबह आठ बजे डीएम निधि गुप्ता वत्स ध्वजारोहण करेंगी। सुबह 8:50 बजे पिछड़ा वर्ग कल्याण व दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप कलक्ट्रेट पहुंचेंगे। यहां सलामी कार्यक्रम व पौधरोपण के बाद वह वृद्ध आश्रम में ध्वजारोहण करेंगे। 10 बजे कलक्ट्रेट में स्वतंत्रता सेनानियों के व शहीदों के परिजनों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र वितरित होंगे।


राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप हसनपुर में नवनिर्मित तहसील भवन के पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, स्वतंत्रता दिवस को लेकर बृहस्पतिवार को लोगों में अलग ही उत्साह देखने को मिला। इसका नजारा बाजार में नजर आया। स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के लिए पिछले कई दिनों से तैयारियों का दौर चल रहा है। कलक्ट्रेट व विकास को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed